फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   submit cheque today for schemes of kda

केडीए की स्कीमों में जमा करें चेक

Tue, 15 Nov 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
submit cheque  today for schemes of kda
चेक से पेमेंट तभी माना जाएगा, जब चेक क्लीयर हो जाए
बुधवार से केडीए की योजनाओं के आवेदक चेक से भी पंजीकरण राशि जमा कर सकेंगे। नोट बंदी के चलते बैंक ड्राफ्ट बनवाने में लोगों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर केडीए वीसी ने मंगलवार को यह फैसला लिया है। ड्राफ्ट, चेक के अलावा आरटीजीएस के जरिये भी शुल्क दिए जा सकते हैं। हालांकि चेक से पेमेंट तभी माना जाएगा, जब चेक क्लीयर हो जाए। दूसरी ओर, नोट बंदी के बाद केडीए की योजनाओं में आवेदकों की संख्या तेजी से घट गई है। 
विज्ञापन

वर्तमान में केडीए की कालपी नगर आवासीय योजना और न्यूट्रांसपोर्ट नगर योजना, पनकी के 90 वर्गमीटर वाले भूखंडों की योजना में 20 नवंबर तक आवेदन जारी हैं। इसके साथ ही सिग्नेचर सिटी, केडीए ड्रीम्स आदि फ्लैटों की स्कीम में भी आवेदन जारी हैं। 1000 और 500 के नोट बंद होने के चलते केडीएकी योजनाओं में फार्म बिक्री लगभग थम गई है। इस बात की संभावना भी बढ़ गई है कि केडीए अधिकारी योजनाओं की अंतिम डेट को करीब एक माह आगे बढ़ा सकते हैं। केडीए उप सचिव मयंक यादव ने बताया कि पांच नवंबर से शुरू हुई कालपी नगर योजना में 15 नवंबर तक 1768 फार्मों की बिक्री हुई है। इसमें से 24 फार्म वापस जमा हुए हैं। दूसरी ओर न्यूट्रांसपोर्ट नगर के 90 मीटर वाले भूखंडों के अब तक 98 फार्म बिके हैं। 14 लोगों ने फार्म जमा किए हैं। केडीए ने किदवई नगर में निर्माणाधीन रेजीडेंसी स्कीम के फ्लैटों में आवेदन की अंतिम डेट आगे बढ़ा दी है। अब योजना में 25 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। योजना में टू बीएचके श्रेणी वाले फ्लैटों के लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed