{"_id":"68bb357b13e13bf87a0bf587","slug":"sub-registrar-building-will-be-constructed-in-bhognipur-at-a-cost-of-rs-164-crore-kanpur-news-c-220-1-akb1002-131358-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भोगनीपुर में 1.64 करोड़ से बनेगा उपनिबंधक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भोगनीपुर में 1.64 करोड़ से बनेगा उपनिबंधक भवन
Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील में अलग उपनिबंधक भवन बनेगा। यहां क्रेता विक्रेता के बैठने और अन्य सुविधाएं होंगी। इससे बैनामा, किरायानामा और अन्य लेखपत्र पंजीकरण में सहूलियत होगी।
जिले में अभी केवल अकबरपुर तहसील में अलग उपनिबंधक भवन बनाया गया है। हालांकि अभी इस भवन में निबंधन कार्य नहीं हो रहा है। रंग-रोगन व शेष कार्य पूरे होने पर ही यहां निबंधन कार्य शुरू हो सकेगा। फिलहाल तहसील की पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय में ही बैनामा, वसीयत या फिर किरायानामा आदि का पंजीकरण होता है।
इसी क्रम में भोगनीपुर तहसील में भी अलग उपनिबंधक भवन बनाने की मंजूरी मिली है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड भवन निर्माण कराएगी। इसमें सिविल वर्क पर 1.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 12 लाख रुपये से प्लंबिंग कार्य कराए जाने हैं। 16 हजार रुपये से ओवर हेड टैंक और 24 लाख रुपये से बिजली की वायरिंग कराई जाएगी। पेयजल उपलब्धता के लिए करीब 8.35 लाख रुपये से बोरिंग कार्य होगा।
विज्ञापन
वहीं, करीब 3.86 लाख रुपये से सीवर टैंक आदि के काम कराए जाने हैं। भवन में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा पैनल आदि पर 9.24 लाख रुपये खर्च होंगे। उप्र राज्य निर्माण निगम सहकारी संघ के एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की जा रही है। सितंबर अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।