फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sub-Inspector sent to police lines for behaving rudely with an elderly man after being refused free Gutkha

Kanpur: मुफ्त में गुटका मांगने व न देने पर बुजुर्ग से अभद्रता करने का आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector sent to police lines for behaving rudely with an elderly man after being refused free Gutkha
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराजपुर के पुरवामीर चौकी प्रभारी रहे राजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुरवामीर गांव के दुकानदार ने उनके खिलाफ मुफ्त गुटका मांगने और न देने पर अभद्रता करने का आरोप लगा उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर उनका तबादला कोतवाली में कर दिया गया। हालांकि आरोप लगा कि तबादले की सूचना पर चौकी प्रभारी ने मकान मालिक पर दबाव बनवाकर दुकान खाली करवा दी थी।

विज्ञापन


जांच एसीपी कैंट कर रहे थे। उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। पुरवामीर निवासी बुजुर्ग रामशरण सिंह बाबा चाय नाश्ते का होटल चलाते हैं। उनका आरोप है कि छह जून की देर रात चौकी प्रभारी दुकान पर पहुंचे और मुफ्त में गुटका मांगा। इन्कार करने पर गालीगलौज और धमकाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

व्यापारियों ने महाराजपुर थाने पहुंचकर विरोध जताया था। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि एसीपी ने फुटेज के आधार पर दरोगा को जांच में दोषी माना है। दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed