फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stuffed a stick in wifes mouth brutally beaten with a stick then strangled her to death with a dupatta

UP: पत्नी के मुंह में ठूंसा डंडा…बेरहमी से डंडे से पीटा, फिर दुपट्टे से गला कसकर मार डाला, ये गुत्थी अनसुलझी

Fri, 21 Mar 2025 06:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Mar 2025 06:54 AM IST
सार

Fatehpur News: पुलिस का मानना है कि महिला की आवाज दबाने लिए कपड़ा और डंडा मुंह में ठूंसा गया था। बाद में डंडे से पीट कर दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला गया। मृतका के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि रोहित अक्सर मारपीट करता था। वह शराब का लती है और उसका एक गांव की महिला से अवैध संबंध है।

विज्ञापन
Stuffed a stick in wifes mouth brutally beaten with a stick then strangled her to death with a dupatta
Fatehpur Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बीआरसी कर्मी नशेड़ी पति ने बुधवार रात अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे उसने पत्नी के मुंह में कपड़ा और डंडा ठूंस दिया। इसके बाद पत्नी के ही दुपट्टे से गला दबा कर मार डाला और फरार हो गया। महिला के भाई ने बीआरसी कर्मी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी किरन देवी (35) का ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी रोहित पटेल से 2016 में विवाह हुआ था। रोहित बीआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शाह में उसकी तैनाती है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

झगड़ने की आवाज सुनाई पड़ रहीं थी
बुधवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद उनकी बेटी ऋषिका (6) और भांजा उत्कर्ष (14) घर के आगे वाले कमरे में सोने चले गए। भांजे ने बताया कि मामा और मामी दोनों छत के कमरे में चले गए। दोनों के झगड़ने की आवाज सुनाई पड़ रहीं थी। रोज की तरह झगड़ा होता मान वह लोग सो गए।

Stuffed a stick in wifes mouth brutally beaten with a stick then strangled her to death with a dupatta
Fatehpur Murder Case - फोटो : amar ujala

महिला के मुंह में ठूंसा था कपड़ा
सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के पीछे के कमरे से किरन का शव मुंह के बल पड़ा मिला। रोहित घर से फरार था। उत्कर्ष की सूचना पर पड़ोसियों ने किरन के मायके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर महिला के मुंह में कपड़ा और डंडे का टुकड़ा मिला। गले में दुपट्टे से दबाने का निशान और जमीन पर खून था।

विज्ञापन

दुपट्टे से गला दबाकर मारा
उससे कुछ दूर पर एक पायल पड़ी थी। डंडे के तीन टुकड़े भी मौके पर मिले। पुलिस का मानना है कि महिला की आवाज दबाने लिए कपड़ा और डंडा मुंह में ठूंसा गया था। बाद में डंडे से पीट कर दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला गया। मृतका के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि रोहित अक्सर मारपीट करता था। वह शराब का लती है और उसका एक गांव की महिला से अवैध संबंध है।

Stuffed a stick in wifes mouth brutally beaten with a stick then strangled her to death with a dupatta
Fatehpur Murder Case - फोटो : amar ujala

आरोपी पति समेत सभी के गिरफ्तारी के प्रयास जारी
इसके चलते कई बार विवाद और समझौता भी हो चुका है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रोहित पर हत्या और उसकी बहन शीलू और उसके पति शैलेंद्र निवासी खिदिरपुर थाना बिंदकी, ननद पिंकी और उसके पति उमेश निवासी जैनपुर थाना मलवां, ननद पूनम देवी और उसके पति अजीत निवासी उदरौली थाना बिंदकी पर साजिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी पति समेत सभी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

छत से नीचे कमरे में पहुंचने की गुत्थी अनसुलझी
ललौली थाना क्षेत्र के गांव खटौली में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले में कई सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है। इसमें एक बड़ा सवाल यह है कि दोनों छत के कमरे में सोने चले गए, फिर महिला किरन देवी का शव नीचे के पीछे वाले कमरे में कैसे मिला।

Stuffed a stick in wifes mouth brutally beaten with a stick then strangled her to death with a dupatta
Fatehpur Murder Case - फोटो : amar ujala

चार लोग एक साथ रहते थे घर में
रोहित पटेल, पत्नी किरन देवी, उसकी छह साल की बेटी ऋषिका और भांजा उत्कर्ष (14) चार लोग एक साथ रहते थे। घर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। घर के भूतल पर तीन कमरे हैं और छत पर एक कमरा है। भांजा उत्कर्ष के मुताबिक वह और ऋषिका भूतल के पहले कमरे में सोते हैं।

भूतल के पीछे वाले कमरे में मिला शव
मामा रोहित और मामी किरन ऊपर बने कमरे में सोते थे। बुधवार रात को भी दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। उनकी रात तक कहासुनी की आवाज भी आ रही थी। लेकिन किरन का शव गुरुवार सुबह भूतल के पीछे वाले कमरे में मिला। छत से नीचे लाने के लिए कोई घसीटने या अन्य साक्ष्य भी नहीं मिले हैं।

Stuffed a stick in wifes mouth brutally beaten with a stick then strangled her to death with a dupatta
Fatehpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला

नीचे के कमरे में कैसे पहुंची किरन
ऐसे में महिला नीचे के कमरे में कैसे पहुंची, ये सवाल है। कयास ये लगाया जा रहा है कि लड़ाई के बाद किरन नीचे के कमरे में आ गई होगी। रोहित पीछे से पहुंचा होगा। दोनों के बीच यहां भी लड़ाई हुई होगी और रोहित ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर सीओ भी पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed