फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students strike in CSA

कृषि विश्वविद्यालय में छिड़ा संग्राम, सड़क पर छात्र, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 18 Sep 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Students strike in CSA
सीएसए में पानी न अाने को लेकर छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रविवार को पीने के पानी और गंदगी को लेकर संग्राम छिड़ गया। यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टलों के छात्र अपने कमरों से बाहर आकर हंगामा करने लगे। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने कैंपस के बाहर चक्काजाम की कोशिश भी की।
विज्ञापन

 

Students strike in CSA
सीएसए में पानी न अाने को लेकर छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये से नाराज थे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि पूरे परिसर में केवल दो आरओ लगे हैं। एक पटेल हॉस्टल के बाहर लगा था जो कई दिनों से खराब था। शनिवार को दूसरा आरओ भी खराब हो गया था। इसकी छात्रों ने शिकायत की थी लेकिन रविवार सुबह तक सही नहीं कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Students strike in CSA
गेट नें पड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में छात्रों के पास पीने का पानी भी नहीं बचा था। छात्रों ने हॉस्टल परिसर में गंदगी पर भी नाराजगी जताई। छात्रों का गुस्सा देख यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में आ गया।
 डीएसडब्ल्यू प्रो. पीके उपाध्याय, निदेशक मुनीश गंगवार, संपत्ति अधिकारी मानवेंद्र सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
तत्काल प्रभाव से खराब पड़े आरओ को दुरूस्त कराया गया।छात्रों की दूसरी समस्याओं को भी जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

 
विज्ञापन

Students strike in CSA
पंप की मोटर खराब पड़ी है - फोटो : अमर उजाला
गंदगी से बीमार पड़ रहे छात्र
सीएसए के कई हॉस्टलों का बुरा हाल है। जर्जर भवन और ऊपर से हॉस्टल के आस-पास गंध युक्त गंदगी। इसी माहौल में छात्रों को रहना पड़ता है। कई बार शिकायतें भी हुई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई छात्र इससे आएदिन बीमार भी हो रहे हैं।


"छात्रों की समस्या जायज थी। खराब पड़े आरओ को दुरूस्त करा दिया गया है। बाकी समस्याओं के निस्तारण भी जल्द करा दिए जाएंगे। छात्रों को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।"
प्रो. पीके उपाध्याय
डीन, स्टूडेंट वेलफेयर
सीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed