फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Students reaching school risking their lives in Hamirpur, boat movement with more passengers

Hamirpur News: जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे छात्र, नाव में क्षमता से अधिक सवारियों के साथ आवाजाही

Sat, 30 Jul 2022 10:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Jul 2022 10:54 PM IST
सार

मौदहा तहसील क्षेत्र के छिमौली गांव के बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ रहा है। इसका कारण है कि छिमौली में निर्माणाधीन पुल की सुस्त रफ्तार, जिससे लोगों आक्रोशित हैं। 
 

विज्ञापन
Students reaching school risking their lives in Hamirpur, boat movement with more passengers
जान जोखिम में डाल नाव आवाजाही कर स्कूल पहुंच रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले की मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम छिमौली से सटकर बह रही चंद्रावल नदी में पुल का निर्माण पूरा न होने से यहां के छात्र-छात्राएं बारिश के मौसम में अपनी जान जोखिम में डालकर नाव से आवाजाही कर रहे हैं। ज्यादा पैसों के लालच में नाव में क्षमता से अधिक लोगों को सवार कर लिया जाता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। 

विज्ञापन

गांव के पढ़ने वाले छात्र-छात्रा और स्कूलों में आने वाले अध्यापकों को भी इसी तरीके से रोज आना-जाना पड़ रहा है। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के छिमौली में गांव से सटकर बह रही चंद्रावल नदी में करीब डेढ़ साल से पुल का काम चल रहा है। इस परियोजना को एक साल में पूरा होना था, लेकिन बीच में काम बंद हो गया। 
विज्ञापन

निर्माण अधूरा होने से इस गांव के बाशिंदों को बारिश के मौसम में उफनाती चंद्रावल नदी में नाव के सहारे एक पार से दूसरे पार की आवाजाही करनी होती है। ज्यादा पैसों के लालच में नाव खेने वाले नाव में क्षमता से अधिक लोगों को भर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और प्राथमिक विद्यालय का स्टॉफ भी अपनी जान-जोखिम में डाल नाव से नदी पार कर मौदहा पहुंचते हैं।  इस संबंध में मौदहा के एसडीएम सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द से जल्द चंद्रावल नदी में पुल निर्माण पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को इस तरह की दिक्कतें न उठानी पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed