फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student murder, deadbody found

डी-फार्मा के छात्र की हत्या, गन्ने के खेत मिला शव

Wed, 27 Apr 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
student murder, deadbody found
फोटो-33- हरदोई का छात्र सुमित जिसकी हत्या की गई। - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव में डी फार्मा के छात्र की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मामले में चचेरी मामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उनौती निवासी सुमित पाल (25) फर्रुखाबाद स्थित एक कॉलेज में डी फार्मा का छात्र था। कुछ दिन से वह घर पर ही था। मंगलवार शाम वह शहर जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार सुबह गांव में गन्ने के खेत गए बच्चों ने सुमित का शव पड़ा देखा तो जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी। उसके सिर पर चोट का निशाना था। कान से खून बह रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि सुमित का उसकी चचेरी मामी से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। परिजन भी प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चचेरी मामी नैंसी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed