{"_id":"5ad45a954f1c1b66098b4d82","slug":"student-kidnapping-rupees-five-crore-ransom-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः छात्र का अपहरण, मांगी 5 करोड़ की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः छात्र का अपहरण, मांगी 5 करोड़ की फिरौती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में कक्षा तीन के छात्र का अपहरण का मामला आने से महानगर में सनसनी फैल गई। बच्चे का नाम आदित्य शुक्ला है जोकि ओम कारेश्वर स्कूल का छात्र है। अपने 5 अन्य साथियों के साथ आदित्य ई रिक्शा से स्कूल जा रहा था।
कानपुर के काकादेव रानीगंज निवासी मंजीत शुक्ला का बेटे आदित्य शुक्ला (10) उर्फ नंदू का नजीराबाद के जेके धर्मशाला रोड से बाइक सवार असलाहधारी बदमाशो ने अपहरण कर लिया ।मंजीत की दो बेटियां और एक बेटा है। ओंकारेश्वर सरस्वती निकेतन में कक्षा 3 का छात्र था। सुबह स्कूल जा रहा था। उसके साथ उसके दो चचेरे भाई थे। लाजपत नगर में जेके धर्मशाला के पास दो बदमाश आए तमंचा दिखाकर ईरिक्शा रोका और बच्चे को ले गए।
मंजीत काकादेव में कई हॉस्टल संचालक हैं। अपहरण करने वालों ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी। पुलिस ने नाकाबंदी की साथ ही सीसीटीवी से एक फुटेज निकाला। जिससे पता चला कि बदमाश पल्सर से आए थे। पुलिस ने आसपास के स्कूल व रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज से की अपहरण कर्ताओ की तलाश। सूचना मिली है कि बच्चा फतेहपुर जिले की किसी बस में मिला है पुलिस मौके पर पहुंच रही है। एसपी साउथ सहित क्राइम ब्रांच की टीम मासूम की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
नजीराबाद थाना क्षेत्र से स्कूल जाते समय अपहृत छात्र बरामद हो गया है। एसएसपी अखिलेश मीणा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने फतेहपुर जाते समय बच्चे को बरामद किया । अपहरणकर्ता पुलिस के दबाव के चलते बच्चे को बस में बैठकर फरार हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे का अपहरण मंजीत के हॉस्टल में काम करने वाले एक नौकर ने अपने एक साथी की मदद से किया।