{"_id":"62733a09c585da7bc82522be","slug":"student-going-to-coaching-in-auraiya-was-crushed-to-death-by-a-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कोचिंग जा रही छात्रा की टैंकर से कुचलकर मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: कोचिंग जा रही छात्रा की टैंकर से कुचलकर मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Thu, 05 May 2022 08:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 05 May 2022 08:15 AM IST
सार
दिबियापुर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह बेकाबू टैंकर ने कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में कोचिंग जा रही एक साइकिल सवार छात्रा को अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बेटी की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित लोग जाम लगा हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा समेत थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। परिजनो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार दिबियापुर के देवराय का पुरवा निवासी चंद्रपाल की 16 वर्षीय पुत्री पायल गौतम सुबह 6 बजे साइकिल से दिबियापुर कोचिंग आ रही थी। जैसे ही वह गेल कम्प्रेशर मोड़ पर पहुंची, तभी औरैया की ओर से आरहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन