{"_id":"5bd20286bdec22693b023681","slug":"student-death-due-to-dengue-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से छात्र की मौत, फॉगिंग का अता-पता नहीं, अबतक शहर में 320 मरीजों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से छात्र की मौत, फॉगिंग का अता-पता नहीं, अबतक शहर में 320 मरीजों की पुष्टि
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर: डेंगू की चपेट में आने से कल्याणपुर निवासी छात्र की मौत हो गई। वह 20 अक्तूबर से स्वरूप नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती था। डेंगू के कारण उसके फेफड़े, लिवर और किडनी प्रभावित हो गए थे। इस साल अब तक शहर में 320 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है लेकिन नगर निगम की लापरवाही से फॉगिंग का अता-पता नहीं है। फॉगिंग न होने का ही नतीजा है कि शहर में डेंगू पैर पसारता जा रहा है।
नई शिवली रोड, कल्याणपुर निवासी छात्र (19) को 19 अक्तूबर से बुुखार आ रहा था। श्रम विभाग में तैनात पिता ने बताया कि बेटे को एक फिजीशियन को दिखाया, पर रात में हालत बिगड़ने लगी। 20 अक्तूबर को उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई। यहां आराम मिलने के बजाय उसके फेफड़े, लिवर, किडनी भी प्रभावित होने लगे जिससे उसकी बुधवार रात मौत हो गई। छात्र 12 वीं पास करने के बाद सीपीएमटी की तैयारी कर रहा था।

Trending Videos
458 मरीजों के खून के नमूनों की जांच हुई
डेंगू से मरीज की मौत की जानकारी नहीं है। इसका पता लगाकर मरीज के घर और उसके आसपास के 50 घरों में इंडोर स्प्रे कराएंगे। एंटी लार्वीसाइडल का छिड़काव, फॉगिंग भी होगी।- डॉ. अशोक शुक्ला, सीएमओ
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इस साल डेंगू जैसे लक्षणों वाले 458 मरीजों के खून के नमूनों की जांच हुई। इनमें से 318 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 137 मरीज नगर जिले के और 181 मरीज अन्य जिलों के हैं। इनके अलावा लखनऊ में हुई जांच में भी यहां के दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इस प्रकार मरीजों की संख्या बढ़कर 320 पहुंच गई है।