{"_id":"62e371d87076560afc006bf1","slug":"student-commits-suicide-in-kanpur-due-to-exam-stress-police-send-body-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षा के तनाव में छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षा के तनाव में छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 29 Jul 2022 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:06 AM IST
सार
बिठूर थाना क्षेत्र में परीक्षा की तैयारी पूरी न होने की वजह से तनाव में एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना कोठी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह आठ बजे बीफार्मा के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों और कॉलेज प्र'शासन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मनिहारी ख़ास निवासी रामकृति राम यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उनका बेटा पवन कुमार (21) मंधना में किराए पर रहकर एक मेडिकल कॉलेज में बीफार्मा द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था। स्थानीय लोगो के मुताबिक़ सुबह करीब आठ बजे वह कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक पर हाथ में एक रजिस्टर लिए हुए खड़ा था।
विज्ञापन
ट्रेन के आने पर लोगो ने शोर मचाकर हटने को कहा, लेकिन पवन ट्रैक से नहीं हटा और कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई।सूचना पाकर मंधना चौकी पुलिस पहुंची।साथी छात्रों ने पवन की शिनाख्त की। मृतक के दोस्तों के मुताबिक आज शुक्रवार से पवन का सेमस्टर परीक्षा का पहला पेपर था और पवन ने देर रात तक जागकर पढ़ाई भी की थी। पुलिस परिजनों और कॉलेज प्रसाशन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन