फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student beaten for teasing Girl student, then came with brother and shot teacher in kanpur

उठाया तमंचा...झोंक दिया फायर: पिटाई के बाद छात्र ने दी थी धमकी, अगले दिन कर दिया कांड, पुलिस की तैयारी रही धरी

Sat, 28 Oct 2023 05:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 05:39 AM IST
सार

Kanpur News: सीपी डॉ. आरके स्वर्णकार ने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है। छात्रों के पास तमंचा कहां से आया, इसका पता किया जा रहा है। वहीं, छात्रों के परिवार की भी टोह ली जा रही है। उन्होंने छात्रों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन
Student beaten for teasing Girl student, then came with brother and shot teacher in kanpur
छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चौबेपुर में भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कॉलेज में शिक्षक विकास तिवारी को मारने की तैयारी छात्रा ने कॉलेज से निकलने के बाद ही अपने चचेरे भाई संग कर ली थी। भरी कक्षा में शिक्षक के छेड़छाड़ को लेकर डांटने पर छात्र ने उनसे बहस की। इस पर शिक्षक ने उसे डंडा मार दिया।

विज्ञापन

इसके बाद भी छात्र ने उन्हें घूरना बंद नहीं किया। जाते समय शिक्षक को देख लेने की धमकी दी और अगले दिन ही भाई संग मिलकर कांड कर दिया। कॉलेज में आरोपी छात्र के सहपाठियों ने बताया कि वह काफी गुस्सैल किस्म का है। छोटी बातों पर भी सहपाठियों के साथ मारपीट और गालीगलौज पर उतर आता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कॉलेज में देरी से आने पर शिक्षक विकास ने उसे बाहर कर दिया था। इस बात को लेकर उसने पहले से ही शिक्षक के खिलाफ मन में बैर पाल लिया था। गुरुवार को छात्रा पर कमेंट करने की शिकायत पर जब शिक्षक ने भरी कक्षा में उसे डांटा तो वह भी शिक्षक को घूरते हुए अपशब्द कहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक धमकी को गंभीरता से लेते, तो कांड होने से बच जाता
शिक्षक ने उसे डाटते हुए पैर पर डंडा मार दिया और सीट पर भेज दिया। जाते वक्त वह शिक्षक को देख लेने की धमकी देकर गया। विकास के अनुसार उन्होंने धमकी को अनसुना कर दिया था। हालांकि, शिक्षक ने यह बात पुलिस को नहीं बताई। ऐसे में चर्चा रही कि अगर शिक्षक धमकी को गंभीरता से लेते तो शायद कांड होने से बच जाता।

कपड़ों में नहीं मिली बारूद की गंध
फायरिंग की घटना में घायल शिक्षक व छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने दूर से फायर करने की पुष्टि की है। इधर बारूद की गंध न आने के चलते फोरेंसिक टीम ने शिक्षक के कपड़े सील कर अन्य साक्ष्य जुटाए है। वहीं, छात्रा का कुर्ता फटा हुआ था। उसके पैर में मामूली खरोंच के निशान थे।

छात्रा के सामने बेइज्जती होने पर भड़का छात्र
कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर शिक्षक ने गुरुवार को छात्र को कक्षा में सभी के सामने डंडे से पीटा था। छात्रा के सामने ही बेइज्जती होने से छात्र भड़क गया। इसी का बदला लेने के लिए कॉलेज में ही पढ़ने वाले अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर साजिश रची थी।

साथी शिक्षक के बाइक से उतरते ही चला दी गोली
घायल शिक्षक ने बताया कि छात्र के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे बुलाकर डांटा था। पैर में एक डंडा भी मारा। इसके बाद सभी लोग चले गए। शुक्रवार को मंधना से अपनी बाइक से स्कूल पहुंचे साथ में एक साथी शिक्षक भी थे, जो गेट के पास ही उतर गए। उनके उतरते ही छात्र ने उनपर फायर झोंक दिया।

छात्रों को किसने दी बाइक और तमंचा?
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकले थे। कॉलेज जब वह पहुंचे, तो उनके पास बाइक थी। यह बाइक और तमंचा उनके पास कहां से आया, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों के पिता किसान हैं। आरोपी छात्र के पिता पर मारपीट व झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। वहीं, चाचा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस परिवार की ले रही टोह
सीपी डॉ. आरके स्वर्णकार ने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है। छात्रों के पास तमंचा कहां से आया, इसका पता किया जा रहा है। वहीं, छात्रों के परिवार की भी टोह ली जा रही है। उन्होंने छात्रों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

पहले भी स्कूल में हो चुकी घटना, पुलिस की तैयारी रही धरी
शिक्षण संस्थानों में होने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए पिछले दिनों कमिश्नरी पुलिस ने होमवर्क किया था। चौबेपुर में हुई वारदात से साफ है कि जमीन पर कुछ भी काम नहीं हुआ। बिधनू के गंगापुर में प्रयाग विद्या मंदिर में तीन माह पूर्व छात्र ने सहपाठी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। तीन माह बाद ही स्कूल में उसी तरह की वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed