फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student attacked with acid in Badaun

बदायूं में छात्रा पर तेजाब से हमला, मनचले की शिकायत करके लौट रही थी युवती

Thu, 17 Dec 2020 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Student attacked with acid in Badaun
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

बुधवार देर शाम मुजरिया इलाके में एक छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया गया। उस समय छात्रा मनचले की शिकायत करके एसएसपी कार्यालय से लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय लड़की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके मुताबिक गांव का दूसरे समुदाय का युवक काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। उसे परेशान करता है। उसने और उसके परिवार वालों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। बुधवार दोपहर वह उसकी शिकायत करने एसएसपी कार्यालय आई। 
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौट रही थी। मुजरिया में बस से उतरी और वहां से पैदल घर की ओर जा रही थी। छात्रा के मुताबिक तभी युवक बाइक लेकर पहुंच गया और उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने जिस युवक को पकड़ा है। वह गांव में किसी से मिलने आया था। पूछताछ के लिए पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर मुजरिया जयभगवान सिंह ने बताया कि लड़की ने तेजाब फेंकने की बात बताई है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।


मामला मेरे संज्ञान में है। इस संबंध में थाना पुलिस से जानकारी ली है। छात्रा ने अपने गांव के एक युवक पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शेष कार्रवाई जांच के बाद होगी। 
- संकल्प शर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed