फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student arrested three accused of lying

कुकर्म के आरोपी तीन छात्र गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Student arrested three accused of lying

विष्णुपुरी के सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के हॉस्टल में एक जूनियर छात्र से कुकर्म करने के आरोपी चार में से तीन छात्रों को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों नाबालिग हैं। एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन


उधर हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। फुटेज स्कूल प्रशासन ने गायब किए या किसी और वजह से गायब हुए, पुलिस इसकी जांच करेगी। अभी तक पीड़ित छात्र के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र का चाचा शहर के एक बड़े अधिकारी का ड्राइवर है जो शुक्रवार सुबह नवाबगंज थाने पहुंचा लेकिन तहरीर के लिए शाम तक का समय मांगा लेकिन नहीं आया। इसके बाद रात में पुलिस ने अपनी तरफ से ही चार छात्रों के खिलाफ कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णुपुरी के स्कूल हॉस्टल में फर्रुखाबाद निवासी कक्षा 7 के एक छात्र के साथ सीनियरों द्वारा कुकर्म करने का मामला गुरुवार को सामने आया था। स्कूल प्रशासन दो दिन तक मामला छिपाए रखे था। गुरुवार को मामला मीडिया और पुलिस तक पहुंचा। शुक्रवार को छानबीन हुई तो पता चला कि हॉस्टल के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा है।

पीड़ित छात्र के कमरे के बगल के कमरों में ही आरोपी छात्र रहते हैं। शनिवार रात 2 बजे आरोपी छात्र पीड़ित छात्र को बाथरूम में ले गए थे जहां चारों ने उससे कुकर्म किया। सूत्रों ने बताया कि उस वक्त कमरे के सीसीटीवी कैमरे बंद थे।

यदि सीसीटीवी ऑफ न होता तो आरोपियों द्वारा पीड़ित को रात में कमरे से बाथरूम मे ले जाने के फुटेज मिल जाते। शाम 7 से सुबह 6 तक का कोई फुटेज नहीं मिला।

हॉस्टल के दूसरे वार्डन ने बताया कि रोज शाम 7 से 9 बजे तक हॉस्टल के सभी बच्चे नीचे हाल में पढ़ते हैं इस दौरान कमरों की बिजली बंद कर दी जाती है लेकिन घटना वाले दिन लड़कों ने सीसीटीवी कैमरों की एमसीबी भी गिरा दी थी।

माना जा रहा है कि बदमाश छात्र अक्सर सीसीटीवी कैमरों को रात में ऑफ कर देते थे ताकि रात की किसी भी घटना का सबूत न मिले। ऐसा कब से हो रहा था, यह भी जांच का विषय है। पीड़ित छात्र के रिश्तेदारों ने बताया कि बच्चे के साथ पहले भी हॉस्टल में कुकर्म हुआ था लेकिन दबा दिया गया।


चार में से तीन आरोपी छात्र 12 वीं और एक 11 वीं का छात्र हैं। ये सभी दूसरे शहरों के हैं। वहीं सामूहिक कुकर्म में घायल हुए छात्र का इलाज भी स्कूल प्रबंधक के एक रिश्तेदार के अस्पताल में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed