{"_id":"59d272f54f1c1bdb538b566d","slug":"strike-finish-on-17th-day-farmers-occupied-hundred-bigha-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"17वें दिन अनशन खत्म कर सौ बीघा जमीन पर किसानों ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17वें दिन अनशन खत्म कर सौ बीघा जमीन पर किसानों ने जमाया कब्जा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से जमीन की जुताई करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट के लिए यूपीएसआईडीसी की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से नाराज किसान बीते 16 सितंबर से यहां अनशन पर बैठे हुए थे। किसानों ने अनशन के 17वें दिन ट्रांस गंगा सिटी परियोजना की 100 बीघा जमीन की जुताई की। जानें क्या है मामला...
विज्ञापन
किसानों के बीच होती तू-तू, मैं-मैं
- फोटो : अमर उजाला
मामला उन्नाव जिले के शुक्लागंज का है। भूमि अधिग्रहण मामले में नाराज चल रहे किसानों ने सोमवार को ट्रांस गंगा सिटी परियोजना की 100 बीघा जमीन की ट्रैक्टर द्वारा जुताई की। इसके साथ ही किसानों ने पिछले 17 दिनों से अपने अनशन को समाप्त करने का एलान किया। किसानों ने कहा कि इस भूमि पर किसान फसल की बुआई भी करेंगे। इस दौरान गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल भी मौजूद रहीं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यहां दस थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया।
ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट के लिए यूपीएसआईडीसी की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से नाराज किसान बीते 16 सितंबर से यहां अनशन पर बैठे हुए थे। सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसानों ने कन्हवापुर साइड की परियोजना की करीब सौ बीघा जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई की। किसान नेता सनोज यादव और हीरेंद्र निगम ने बताया कि अब रोजाना सौ-सौ बीघा जमीन किसान जोतेंगे। यदि प्रशासन किसानों को इससे रोकेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट के लिए यूपीएसआईडीसी की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से नाराज किसान बीते 16 सितंबर से यहां अनशन पर बैठे हुए थे। सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसानों ने कन्हवापुर साइड की परियोजना की करीब सौ बीघा जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई की। किसान नेता सनोज यादव और हीरेंद्र निगम ने बताया कि अब रोजाना सौ-सौ बीघा जमीन किसान जोतेंगे। यदि प्रशासन किसानों को इससे रोकेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल
गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल ने बताया कि यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहीत जमीन पर किसानों ने हल रख दिया है, जल्द ही फसल बोकर भूमि पर कब्जा भी करेंगे। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि किसानों ने जबरन यूपीएसआईडीसी की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जोता है। जिसके लिए कार्रवाही की जा रही है। प्रो. वीएन पाल और सरस्वती ने बताया कि जिले के करीब 22 सौ किसानों की 11 सौ एकड़ जमीन पर यूपीएसआईडीसी ने कब्जा कर रखा है। जिसे छुड़ा कर ही दम लेंगे। किसानों के आंदोलन को देखते हुए यहां करीब दस थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी और एक दमकल की गाड़ी भी तैनात थी।