फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Strange story of a strange thief, He stole cash and jewellery from the manager who fed him and kept him

अजब चोर की गजब कहानी: जिस मैनेजर ने खाना खिलाया, रात में घर में ठहराया, उसी के यहां पार कर दी नकदी और जेवर

Sun, 14 Jul 2024 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Jul 2024 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: सत्येंद्र के मुताबिक रवींद्र ने बेटे के लिए कुछ बीमा पॉलिसी के बारे में जानकारी ली। काफी देर बात करने के बाद कहा कि देर हो गई है, अब सुबह जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने घर के सामने रहने वाले भतीजे विक्रम को फोन कर ऑनलाइन खाना मंगवाया। खाना खाने के कुछ देर बाद उन्हें नींद आ गई। सुबह उठे तो शातिर गायब था और अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे।

विज्ञापन
Strange story of a strange thief, He stole cash and jewellery from the manager who fed him and kept him
अजब चोर की गजब कहानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एलआईसी के मैनेजर के बर्रा-7 स्थित घर में शुक्रवार रात को बड़े ही अजब-गजब ढंग से चोरी हुई। खुद को सीआईएसएफ का जवान और दूर का रिश्तेदार बताने वाले जिस शातिर को उन्होंने ऑनलाइन खाना मंगाकर खिलाया। रात होने पर अपने घर में ठहराया, वही जेवर और नकदी समेत करीब 13 लाख की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन

सुबह जब मैनेजर की नींद खुली तो अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे और शातिर गायब था। दरअसल, एलआईसी की रतनलाल नगर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर सत्येंद्र सिंह मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। बर्रा सात में पत्नी शालिनी संग रहते हैं। बेटा बंगलूरू की एक कंपनी में काम करता है। सत्येंद्र ने बताया कि ससुुर बीमार हैं, इसलिए पत्नी उन्हें देखने मायके गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और नाम रवींद्र सिंह चौहान बताया। कहा कि वह सीआईएसएफ जवान है और छत्तीसगढ़ में तैनात है। उसने बेटे के लिए एलआईसी पॉलिसी लेने की बात कही तो उन्होंने कार्यालय आने को कहा। इस पर उसने कार्यालय पहुंचने में देर होने की बात कहते हुए घर आने की इच्छा जाहिर की। मना किया तो खुद को इटावा का मूल निवासी व दूर का रिश्तेदार बताया और शाम सात बजे घर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर हो गई है, अब सुबह जाऊंगा
सत्येंद्र के मुताबिक रवींद्र ने बेटे के लिए कुछ बीमा पॉलिसी के बारे में जानकारी ली। काफी देर बात करने के बाद कहा कि देर हो गई है, अब सुबह जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने घर के सामने रहने वाले भतीजे विक्रम को फोन कर ऑनलाइन खाना मंगवाया। खाना खाने के कुछ देर बाद उन्हें नींद आ गई। सुबह उठे तो शातिर गायब था और अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है आरोपी
कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो रात करीब ढाई बजे आरोपी घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया है। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बर्रा थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed