फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए उस चायवाले से जिसकी ईमानदारी की चर्चा कर रहा पूरा कानपुर शहर 

Thu, 18 Oct 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Story of Honest tea seller ramesh
ईमानदार चायवाले की कहानी
यह बात सौ आने सच है कि धरती पर ईमानदारी कभी खत्म नहीं हो सकती। आज भी यहां कई ऐसे लोग हैं जो वाकई पूरी तरह से ईमानदारी का जीवन जीते हैं। यूपी के कानपुर शहर में हुई एक घटना उन सभी बेईमानों के लिए एक सबक है जो दूसरों का पैसा मारने की फिराक में अपना रात-दिन बर्रबाद कर रहे हैं। 
Story of Honest tea seller ramesh
ईमानदार चायवाले की कहानी
कानपुर के नयागंज लाल फाटक पर रमेश कुमार की चाय की दुकान है। सोमवार की दोपहर बर्रा निवासी व्यापारी अभिषेक वहां चाय पीने आए थे। अचानक अभिषेक की तबियत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े। इसी दौरान उनके थैले में रखी 500 रुपए के नोटों की गड्डी वहीं पर गिर पड़ी। थोड़ी देर बाद जब अभिषेक को होश आया तो वह अपने पचास हजार रुपयों से भरे थैले के बारे में सभी से पूछ रहे थे।
 
Story of Honest tea seller ramesh
ईमानदार चायवाले की कहानी
रमेश ने जब नोटों से भरा थैला अभिषेक को थमाया तो उनकी जान पर जान आ गई। अभिषषेक ने उन्हें पुरस्कार के तौर पर एक हजार रुपए दे दिए। इसके बाद से रमेश की ईमानदारी के चर्चे पूरे शहर में हो रहे हैं। व्यापारियों ने रमेश को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित भी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Story of Honest tea seller ramesh
ईमानदार चायवाले की कहानी
रमेश ने बताया कि वह रोजाना ढाई सौ रुपए कमा लेते हैं इन्हीं पैसों से उनके घर का खर्च चलता है। उनके 3 बेटी और 2 बेटे हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है।दो बेटे अभी छोटे हैं और पढ़ रहे हैं। रमेश का मानना है कि ईमानदारी से जीवन जीने के कई फायदे हैं। लेकिन लोग इसे समझ नहीं पाते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed