फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stones were pelted at the residence of the General Secretary of the Board of Trade in Hamirpur, the miscreants came from vehicles with BJP flags

हमीरपुर: दिनदहाड़े व्यापार मंडल महामंत्री के आवास पर पथराव, नकाबपोशों की गाड़ियों पर लगे थे भाजपा के झंडे

Sun, 15 May 2022 07:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 07:23 PM IST
सार

भाजपा के झंडे लगे लग्जरी गाड़ियों से आए नकाबपोश एक दर्जन युवकों ने व्यापार मंडल महामंत्री के आवास पर कब्जा करने के लिए पत्थरबाजी कर हंगामा किया। इस घटना से महामंत्री को अटैक पड़ गया, जिससे उन्हें कानपुर इलाज के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Stones were pelted at the residence of the General Secretary of the Board of Trade in Hamirpur, the miscreants came from vehicles with BJP flags
महामंत्री के आवास पर पथराव करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के झंडे लगे गाड़ियों में सवार एक दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े व्यापार मंडल महामंत्री के आवास पर पथराव किया। साथ ही, एक हिस्से में ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास भी किया। यह घटना थाने से बमुश्किल 50 मीटर दूर पर हुई, लेकिन पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। लग्जरी गाड़ियों से आए दबंग युवक गाली गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के बाद महामंत्री को अटैक पड़ गया, जिन्हें कानपुर ले जाया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के थाने के समीप हाईवे किनारे रहने वाले व्यापार मंडल के नगर महामंत्री श्यामलाल गुप्ता के पुश्तैनी मकान का एक हिस्सा विवादित है। हिस्से के मालिकाना हक को लेकर अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। इस विवादित हिस्से को कस्बा निवासी पिंकी ओमर, पूजा ओमर, दीपा ओमर ने खरीद लिया और कब्जे के प्रयास में है। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे भाजपा की झंडा लगी दो लग्जरी कारों में सवार होकर एक दर्जन से ज्यादा युवक हाथों में राड आदि लेकर आए और विवादित हिस्से में पड़े तालों आदि को तोड़ना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

साथ ही पत्थरबाजी करते हुए दूसरे पक्ष को जमकर गाली-गलौज की। घर में सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इस घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। महामंत्री के परिजनों ने घटना से तत्काल पुलिस को अवगत कराया।,लेकिन पुलिस 50 मीटर दूर चल रहे तांडव को देखने भी नहीं पहुंची। 

इस वजह से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की मिली भगत से महामंत्री के आवास पर कब्जे की कोशिश की गई है। अगर इस प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष ढंग से कार्य नहीं करेगी, तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। चर्चा है कि कस्बे का एक भाजपा नेता भी मकान में कब्जा कराने में सहयोग कर रहा है। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विवादित जमीन खरीदने का आदी है दूसरा पक्ष
कस्बे का ओमर परिवार विवादित जमीन खरीदने का आदी है। इसके पूर्व भी वह दो विवादित भूखंड खरीदे थे, लेकिन दोनों में तमाम जद्दोजहद के बाद कब्जा नहीं कर सका। इसके पूर्व थाने के सामने एक विवादित भूखंड खरीदकर कब्जे की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद में समझौते के तहत भूखंड को वापस दिया था।  इन्होंने अखंड परमधाम स्टेशन मार्ग की दुकानें नित्यानंद से बैनामा करा ली थी। अब इन्होनें सागर मार्ग किनारे बने व्यापार मंडल के महामंत्री का विवादित भूखंड का बैनामा कराया है। देखना यह है कि इसमें कब्जा पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed