{"_id":"5ece9e668ebc3e85b54f8192","slug":"stoned-on-police-team-for-last-rites-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: अंतिम संस्कार कराने गई पुलिस टीम पर पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: अंतिम संस्कार कराने गई पुलिस टीम पर पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल
Wed, 27 May 2020 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 May 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा में शव का अंतिम संस्कार कराने गई पुलिस टीम पर मृतक के परिजनों ने पथराव कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे अतरौली के प्रभारी निरीक्षक पर भी पथराव हुआ। घटना में प्रभारी निरीक्षक समेत पांच लोग घायल हो गए।
पांचों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में कराया गया है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा निवासी अशोक (30) पुत्र सुंदर शनिवार से घर से लापता था। मंगलवार देर शाम उसका शव पड़ोसी गांव बकवा के एक बाग में फांसी पर लटकता मिला था।
शव क्षत-विक्षत हालत में होने के चलते पुलिस ने शनिवार को ही खुदकुशी किए जाने की आशंका जताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई, जबकि अशोक के परिजन नरियाखेड़ा के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गांव में तनाव होने की जानकारी पर अतरौली थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंच गए।

उन्हें देखते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप लगाकर पथराव कर दिया। महेंद्र कुमार यादव ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को दी तो वह भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस टीम के गांव पहुंचते ही फिर से पथराव हो गया।
इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ग्रामीणों को तितर-बितर कर दिया। इसी बीच शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पथराव में अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, सिपाही विनीता, कामिनी और जयप्रकाश वाजपेई भी घायल हो गए।
पांचों का मेडिकल भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।