फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stone pelting on up police in fatehpur

फतेहपुर में संविदा कर्मी की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव, दो सिपाहियों समेत चार घायल

Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
stone pelting on up police in fatehpur
संविदा कर्मियों की सीओ से हो गई झड़प
फतेहपुर के बिंदकी में बिजली पोल पर चढ़कर फाल्ट सुधारते समय संविदा कर्मी को गुरुवार की शाम करंट का झटका लगा। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के सख्ती दिखाते ही लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


दो सिपाही समेत चार कांस्टेबल घायल हुए। गुस्साए लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। करीब दो घंटे बाद पुलिस हालातों पर काबू पा सकी। एएसपी और एसडीएम ने मुआवजे, पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी भी परिवार को समझाने पहुंचे। रात करीब दस बजे तक पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। 
विज्ञापन

जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भगौनापुर निवासी जयपाल का बेटा अरुण कुमार उर्फ ईशू (32) उपकेंद्र में संविदा कर्मी था। उपकेंद्र से शटडाउन लेकर 33 हजार की लाइन के पारादान गांव के पास बिजली पोल पर फाल्ट सुधारने गया था। शटडाउन अचानक खत्म हो जाने से उसे करंट लगा और जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई।

हादसे की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा होना बताया। इसी बात पर जाम लगा दिया। 100 नंबर की सूचना पर पीआरवी बाइक सवार कांस्टेबल विनोद और दूसरी पीआरवी बाइक में कांस्टेबल विख्यात होमगार्ड के साथ पहुंचे। कर्मियों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया।

नोकझोक के दौरान पुलिस कर्मियों पर पथराव चालू हो गया

बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग होने लगी। पुलिस के सख्ती दिखाते ही ग्रामीण उत्तेजित हो गए। नोकझोक के दौरान पुलिस कर्मियों पर पथराव चालू हो गया। पुलिस कर्मी बाइकें छोड़कर मौके से भागे। बिंदकी कोतवाली का फोर्स पहुंचा। पथराव को देखकर दूसरे थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। ललौली, चांदपुर, जाफरगंज, कल्यानपुर, औंग, जहानाबाद, बकेवर थाने का फोर्स पहुंचे। एएसपी पूजा यादव, एसडीएम सुशील कुमार गोंड, सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी पहुंचे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

तब उपद्रव करने वालों को हटाया जा सका। कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी पहुंचे। उनकी मदद से करीब दो घंटे बाद प्रशासन ग्रामीणों को शांत करा सका। ग्रामीणों ने पत्नी को नौकरी और मुआवजा दिलाने की मांग की। उपकेंद्र के कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की  सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को शांत कर परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। घायल पुलिस कर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed