{"_id":"61e0814016e38f1ab2730077","slug":"stone-pelting-on-quota-for-not-giving-refined-packets-with-ration-in-sandalpur-akbarpur-news-knp6751870143","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदलपुर में राशन के साथ रिफाइंड के पैकेट नहीं देने पर कोटे पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदलपुर में राशन के साथ रिफाइंड के पैकेट नहीं देने पर कोटे पर पथराव
विज्ञापन
संदलपुर। लाडपुरछिवना गांव में कोटे की दुकान से राशन के साथ रिफाइंड का पैकेट नहीं दिए जाने से नाराज प्रधान व उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में झड़प के बाद प्रधान समर्थकों ने पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
लाडपुरछिवना गांव के राशन कोटेदार ओमकार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से कार्डधारकों में वितरण के लिए आवंटित नमक, रिफांइड और चने के पैकेटों में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है।
आचार संहिता लगी होने से अधिकारियों ने इन पैकटों के वितरण पर रोक लगा दी है। इस पर वह गुरुवार को गेहूं और चावल का वितरण कर रहा था। इस दौरान गांव की प्रधान प्रतिमा देवी अपने आठ दस समर्थकों के साथ कोटे पर आईं और जबरन रिफाइंड के पैकेट का वितरण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर प्रधान समर्थकों ने ईंट, पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे भतीजा कोमल व राशन कार्ड धारक मान सिंह दोहरे घायल हो गए। राशन वितरण मशीन टूट गई। वहीं, प्रधान प्रतिमा देवी ने बताया कि लोगों ने राशन कम और रिफाइंड का वितरण न करने की शिकायत की थी।
इस पर उन्होंने विरोध तो कोटेदार के भाई ने अभद्रता की। कोटेदार तौल में राशन की घटतौली करता है। उन्होंने एसडीएम से मामले की शिकायत की है। मंगलपुर थाना प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि कोटेदार रिफाइंड के पैकेट का वितरण नहीं कर रहा था। इस वजह से प्रधान से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।