{"_id":"5d1e14f48ebc3e3cbf2e879d","slug":"stone-pelting-on-police-team-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में कोटा देने के लिए बुलाई गई बैठक, अचानक चलने लगे पत्थर, पुलिस की गाड़ी टूटी एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में कोटा देने के लिए बुलाई गई बैठक, अचानक चलने लगे पत्थर, पुलिस की गाड़ी टूटी एक सिपाही घायल
Thu, 04 Jul 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद टूटा पुलिस जीप का सीसा
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के मिर्जापुर भिटारी गांव में कोटा चयन के लिए बुलाई गई बैठक में बवाल भड़क गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो गुस्साए लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। डायल 100 वाहन के शीशे टूट गए। एक पुलिसकर्मी का सिर फटा और 3 अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
मौके पर सीओ सिटी फ़ोर्स सहित भारी फोर्स पहुंची तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। गांव के दिनेश और अरविंद के बीच कोटे की दुकान आवंटन के लिए मीटिंग बुलाई गई थी। नोडल अधिकारी रेशम विभाग के एएसडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर थे।
विज्ञापन
पथराव के बाद घटनास्थल पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप है कि गजोधर पुत्र गंगा चरण,दीपक यादव पुत्र राम भजन और सुरेश पाल पुत्र बदलू के बाद विवाद से मामले ने टूल पकड़ा। सूचना पर डायल 100 के 1158 की फोर्स पहुंची। अचानक से पथराव होने लगा। जिससे कोई समझ नहीं पाया।
इसी दौरान सिपाही लालमणि के सिर पर एक पत्थर लग गया। जिससे उसका सिर फूट गया। पथराव के दौरान अमित तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी भी घायल हो गए। अन्य तीन लोग भी चुटहिल हुए हैं। सीओ कपिलदेव ने बताया कि बवाल करने व कराने वालों की पहचान कराई जा रही है।
इसी दौरान सिपाही लालमणि के सिर पर एक पत्थर लग गया। जिससे उसका सिर फूट गया। पथराव के दौरान अमित तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी भी घायल हो गए। अन्य तीन लोग भी चुटहिल हुए हैं। सीओ कपिलदेव ने बताया कि बवाल करने व कराने वालों की पहचान कराई जा रही है।