फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stone pelters from kanpur to kashmir

कश्मीर के पत्थरबाजों होशियार!, ट्रक भरके पत्थर बरसाने आ रहे हैं ये ‘कानपुर के पत्थरबाज’

Sat, 06 May 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 07:13 PM IST
सार

एक हजार जनसेना के सैनिक जाएंगे कश्मीर

विज्ञापन
stone pelters from kanpur to kashmir
कानपुर के पत्थरबाज

विस्तार

कश्मीर में पत्थरबाजों से लड़ने के लिए जनसेना के एक हजार प्रशिक्षित सैनिक पत्थरबाजों पर आक्रमण करने के लिए 7 मई को कानपुर के शहीद स्मारक नानाराव पार्क से कश्मीर के ल‌िए रवाना होंगे। यह जानकारी जनसेना के बालयोगी अरुणपुरी चैतन्य ने दी। सिद्धनाथ घाट के आश्रम में उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया था पर कोई अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन


कानपुर शहर के सभी वार्डों से 10-10  जनसैनिक होंगे। दो बड़ी बसें, 100 बड़े वाहन, एक ट्रक पत्थर, खाने की सामग्री, टेंट आदि के साथ नानाराव पार्क से जम्मू कश्मीर जाने के लिए कूच करेंगे। इस मौके परमट महंत रमेशपुरी, पनकी के कृष्णदास समेत संत समाज आशीर्वाद देकर नानाराव पार्क से रवाना करेगा। उन्होंने बताया कि इसमें जन सैनिक कृष्णा घाटी और आधे कश्मीर के लिए कूच करेंगे। जल्द ही पत्थरबाजी प्रशिक्षण केंद्र प्रत्येक वार्ड में खोला जाएगा। इस बारे में एडीएम सिटी केपी सिंह का कहना है कि इस संदर्भ में एक ज्ञापन दिया गया था। इससे अधिक मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पनकी हनुमान मंदिर के महंत कृष्ण दास बोले सैनिकों के साथ अत्याचार हो रहा है और प्रधानमंत्री कोई निर्णय नहीं ले पा रहे है। ऐसे में अब संत समाज आगे आया है और अपनी सैनिकों की मदद के लिए कश्मीर जाएगा। इसमें कानून तोड़ने की बात ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                 
परमट मंदिर के महंत रमेशपुरी ने कहा अगर प्रधानमंत्री सेना को गोली चलाने का आदेश नहीं देंगे तो हम देश के नागरिक लड़ेंगे। इसमें कानून विरोधी जैसी कोई बात ही नहीं है। आखिर कब तक हमारा जवान दुश्मनों की गोली का शिकार होगा।
                                                                     

 सिद्धनाथ घाट आश्रम के अरुणपुरी ने कहा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन 24 अप्रैल को एडीएम सिटी को दिया गया था। अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में हमलोग कब तक चुप रहेंगे। यदि कोई कार्रवाई करनी होती तो हमलोगों को मना किया जाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed