फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stir in Kannauj CHC Additional Research Officer accused of taking a bribe of 30000 investigation begins

कन्नौज CHC में हड़कंप: अपर शोध अधिकारी पर 30000 की रिश्वत लेने का आरोप, सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल…जांच शुरू

Thu, 20 Nov 2025 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Nov 2025 10:27 AM IST
सार

Kannauj News: सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अपर शोध अधिकारी का मृतक आश्रित आशा बहू के पद पर तैनाती के लिए 30 हजार की रिश्वत लेने और सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ ऑफिस तक हड़कंप मचने पर आईजीआरएस शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Stir in Kannauj CHC Additional Research Officer accused of taking a bribe of 30000 investigation begins
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपर शोध अधिकारी के पद पर तैनात वीरपाल सिंह द्वारा मृतक आश्रित आशा बहू के पद पर तैनाती के लिए तीस हजार रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें अपर शोध अधिकारी अस्पताल में बैठकर सिगरेट पीते हुए भी नजर आए हैं और पीड़ित से 60 हजार रुपये लेने की बात भी कह रहे हैं। वहीं, पीड़ित द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है और पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगभग सात दिन पूर्व मामले की शिकायत भी की है।

विज्ञापन

वहीं, वीडियो वायरल होते ही सीएससी से लेकर के सीएमओ ऑफिस तक हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र सौरिख मैं अपर शोध अधिकारी के पद पर तैनात वीरपाल सिंह द्वारा लगभग एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति द्वारा मृतक आश्रित आशा बहू के पद पर चयन होने के लिए अस्पताल के कमरे में तीस हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें कई बार रुपये वापस करते हुए बात कही गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिलाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी को सौंपी जांच
इसमें कहा इतने रुपए में चयन नहीं हो सकता है और 60 हजार की डिमांड की जा रही थी। शोध अधिकारी  सिगरेट पीते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, उस व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जानकारी मैं पता चला लगभग एक सप्ताह पूर्व यह वीडियो बनाया गया था और आईजीआरएस माध्यम से शिकायत भी जिलाधिकारी से की गई थी। इसमें जिलाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी आनंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन

मृतक आश्रित आशा बहू के पद पर होना है चयन
नादेमऊ चौकी के अंतर्गत नगला दरियाई गांव निवासी आशा बहू राजेश्वरी देवी की हत्या तीन मई 2025 में कर दी गई थी। उनका शव मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के मोटा रोड पर रजवाह में मिला था। पुलिस में इस मामले में तीन लोगों को जेल भी भेज दिया था। राजेश्वरी की हत्या के बाद आशा बहू के पद पर उनकी बहू का चयन करने के लिए परिजन परेशान थे।

विज्ञापन



शिकायत और वीडियो वायरल की जांच चल रही
इसी बात को लेकर एक सप्ताह पूर्व पहले परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में पहुंचकर अपर शोध अधिकारी वीरपाल सिंह से मिले थे और इसके बाद परिजनों द्वारा वीडियो बना लिया गया था। मामले की शिकायत जिलाधिकारी एवं आईजीआरएस के माध्यम से की गई थी, जिसमें जिलाधिकारी आशुतोष मोहन ने मामले की जांच सीएससी प्रभारी आनंद कुमार को दी गई थी। इस संबंध में आनंद कुमार ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशन में शिकायत और वीडियो वायरल की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed