फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stem cell found in bone marrow controls blood sugar level

हैरान मत हों...बहुत से असाध्य रोगों की दवा रोगी के जिस्म में होती है, पढ़िए ये रिपोर्ट

Wed, 24 Jul 2019 03:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Stem cell found in bone marrow controls blood sugar level
डॉक्टरों ने दी जानकारी डायबिटीज की दवा रोगी के ही शरीर में है - फोटो : अमर उजाला
बहुत से असाध्य रोगों की दवा रोगी के अपने ही जिस्म में होती है। रोगी की अस्थि मज्जा में पाई जाने वाली स्टेम सेल से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। अस्थि मज्जा से स्टेम सेल निकालकर इसे इंजेक्शन के जरिये रोगी के खून में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन


यह बात मंगलवार को मुंबई के स्टेम सेल विशेषज्ञ डॉ. बीएस राजपूत ने मेडिकल कॉलेज कानपुर के लेक्चर थिएटर-3 में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों को बताई। उन्होंने बताया कि इसी तरह स्टेम सेल से स्पाइनल कॉर्ड की क्षति को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन

 
डॉ. राजपूत ने बताया कि शोध के दौरान हाई ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए डायबिटीज रोगियों के पैंक्रियाज और खून में अलग-अलग स्टेम सेल का इंजेक्शन लगाया गया लेकिन दोनों का प्रभाव एक जैसा रहा। उन्होंने बताया कि शरीर के अंदर जख्म कहीं भी हो, वह कीमोटेक्टिक सिग्नल छोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून में स्टेम सेल डालते ही यह उस सिग्नल को पकड़ लेती है और बीमारग्रस्त एरिया में जम जाती है। बीमार अंग ठीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि मांसपेशियों की बीमारी, न्यूरो, गठिया आदि बीमारियों में स्टेम सेल कारगर है। पार्किंसन, गठिया ग्रेड 4 आदि में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed