फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stealing at sub inspector house in jalaun

यूपी: चोरों ने दरोगा के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर समेत लाखों का माल किया पार

Thu, 08 Aug 2019 04:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Stealing at sub inspector house in jalaun
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने दरोगा के घर को निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार दरोगा रमेश यादव कन्नोज के तिर्वा में तैनात हैं। उनका घर जालौन में हैं।
विज्ञापन


यह घटना कुठौंद थाना क्षेत्र की है। यहां राघवेंद्र यादव पुत्र रमेश यादव ने तहरीर दे कर अवगत कराया कि मेरे पापा सब इंस्पेक्टर के पद पर तिर्वा कन्नौज में तैनात हैं। मैं अपना इलाज कानपुर में करा रहा था। गुरुवार सुबह दूध वाले ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा पड़ा है और शायद चोरी हुई है।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर देखा तो समान अस्त व्यस्त पड़ा था और घर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने 65000 हजार नकद, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी पायल एवं सैमसंग की एलसीडी पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ दीपक मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed