फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   station silence due to 13 trains canceled

लेटलतीफी पर 13 ट्रेनें रद, स्टेशन पर सन्नाटा

Thu, 08 Dec 2016 01:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 01:03 AM IST
सार

- टिकट वापसी से रेलवे को नुकसान
 

विज्ञापन
station silence due to 13 trains canceled
डेमो

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी का यह आलम है कि लगातार सातवें दिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बुधवार को 13 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जबकि 250 से अधिक ट्रेनें 8 से 16 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसका असर रेलवे के राजस्व पर भी पड़ रहा है। यात्री टिकट कैंसल करा रहे हैं। बुधवार को तो सेंट्रल स्टेशन पर सन्नाटा दिखा। ज्यादातर लोग बसों और निजी टूर ट्रैवेल्स एजेंसियों से यात्रा के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह ट्रेनें निरस्त हुईं
बुधवार को रेलवे ने 13 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, इलाहाबाद संगम लिंक एक्सप्रेस, पटना-अजमेर जियारत एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयाग कानपुर एक्सप्रेस, बनारस-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस, दिल्ली-सियालदाह संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed