{"_id":"5d1e261f8ebc3e3cc71ef0f4","slug":"statements-of-victims-and-policemen-will-be-recorded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिख दंगा: पीड़ितों और पुलिसकर्मियों के दर्ज होंगे बयान, 71 परिवारों के 127 लोगों की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख दंगा: पीड़ितों और पुलिसकर्मियों के दर्ज होंगे बयान, 71 परिवारों के 127 लोगों की हुई थी हत्या
Thu, 04 Jul 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कानपुर कोतवाली में सेवानिवृत जज सुभाष चंद्र के साथ सिख समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सिख दंगे की जांच के लिए गठित की एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) जल्द ही पीड़ितों और केस से जुड़े पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करेगी। यह जानकारी गुरुवार को एसआईटी के अध्यक्ष रिटायर्ड डीजी अतुल कुमार ने दी।
वे एसआईटी में शामिल रिटायर्ड जज सुभाष अग्रवाल के साथ जांच की समीक्षा करने शहर आए थे। सिख विरोधी दंगों में शहर के 71 परिवारों के 127 लोगों की हत्या हुई थी। वहीं सैकड़ों दुकानें और घर फूंक दिए गए थे। दंगों के कुल 1254 मामले दर्ज हुए थे।

अभी तक की जांच की समीक्षा करने आए एसआईटी के अध्यक्ष रिटायर्ड डीजी अतुल कुमार व रिटायर्ड जज सुभाष अग्रवाल
इनमें से 1101 मामलों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने फरवरी में दोबारा जांच के लिए एसआईटी गठित की। इसके बाद एसपी वालेंदु भूषण ने सभी केसों के दस्तावेजों को जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
रिटायर्ड डीजी ने बताया कि तय समय में जांच पूरी की जाएगी। इसलिए समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। कोतवाली दफ्तर में एसआईटी एसपी वालेंदु भूषण के दफ्तर में मौजूद अन्य अधिकारियों से उन्होंने जांच की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।