फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Statements of drug inspectors recorded in the fake vaccine case.

Kanpur News: नकली वैक्सीन मामले में ड्रग इंस्पेक्टरों के बयान दर्ज

Mon, 05 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Statements of drug inspectors recorded in the fake vaccine case.
कानपुर। नकली एंटी रैबीज वैक्सीन मामले की जांच में रविवार को पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल और देवयानी दुबे के बयान दर्ज किए। दोनों अधिकारियों ने विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों और अब तक की कार्रवाई की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही संदिग्ध फर्मों से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई जानकारी में न्यू आरजे एजेंसीज और एलेक्जर से जुड़े फर्जी बिल, खातों में हुए लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और आगरा से हरदोई भेजी गई एंटी रैबीज वैक्सीन की कागजी सप्लाई से संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर वैक्सीन की सप्लाई चेन और संदिग्ध फर्मों के बीच हुए लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अब आगरा और हरदोई से गायब हुई वैक्सीन की शीशियों का पता लगाने में जुटी है। सीजेएम कोर्ट से कस्टडी की अनुमति मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वैक्सीन कहां पहुंची और किस स्तर पर कोल्ड चेन से हटाई गई। ड्रग इंस्पेक्टरों के बयानों और विभागीय रिकॉर्ड को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब दस्तावेजों में दर्ज फर्मों, लेनदेन और वैक्सीन की आवाजाही का मिलान कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed