फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   state gst raid in kalindi express

स्टेट जीएसटी ने कालिंदी एक्सप्रेस में मारा छापा, भारी मात्रा में बिना बिल का माल पकड़ा

Sun, 16 Jun 2019 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
state gst raid in kalindi express
ट्रेन
स्टेट जीएसटी की विशेष जांच शाखा के अधिकारियों ने रविवार को कालिंदी एक्सप्रेस में छापा मारकर बिना बिल के लाया जा रहा 59 नग माल बरामद किया। अब तक माल का कोई दावेदार सामने नहीं आया है। अधिकारियों के अनुसार दलालों के माध्यम से माल शहर लाया गया है। 
विज्ञापन


ट्रेन कीएसएलआर बोगी से माल के उतरते ही छापा मारा गया। 59 नगों में सिले हुए कपड़े (रेडीमेड), इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक उत्पाद बरामद हुए। जांच-पड़ताल में किसी किस्म का कोई बिल-कागज नहीं मिला। न ही किसी ने माल पर मालिकाना हक जताया। टैक्स चोरी का माल मानते हुए जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


विभाग के संयुक्त आयुक्त एसके सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उप आयुक्त वामदेव त्रिपाठी शामिल रहे। संयुक्त आयुक्त के अनुसार दावेदारों के सामने आने पर नियमों के तहत 100 प्रतिशत पेनाल्टी लगेगी। कोई दावेदार सामने नहीं आया तो माल की नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed