फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Start building sheds new cock for teen market

नई मुर्गा मार्केट के लिए टीनशेड निर्माण शुरू

Sun, 07 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Start building sheds new cock for teen market

केडीए ने परेड बिजली घर के सामने स्थित नजूल की जमीन पर अस्थायी मुर्गा मार्केट का निर्माण शुरू कर दिया है। शनिवार को वहां टीनशेड डालने के लिए पाइप लगाए गए। अफसरों ने बताया कि वहां दो दिन में टीनशेड पड़ जाएगा। शेड के नीचे मुर्गा व्यापारियों के लिए चबूतरे बनाए जाएंगे। इसके बाद परेड मुर्गा मार्केट को शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


परेड कामर्शियल कांप्लेक्स के नाम पर मंथन

कानपुर। केडीए ने परेड स्थित मुर्गा मार्केट की जमीन का मालिकाना हक मिलते ही शनिवार को वहां मल्टीस्टोरी पार्किंग के साथ प्रस्तावित कामर्शियल कांप्लेक्स के नामकरण के लिए मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अफसरों ने केडीए वीसी के सामने इस कांप्लेक्स का नाम एकता मार्केट, नवीन मार्केट पार्ट-2, निर्मल मार्केट, सर्वधर्म मार्केट आदि नाम रखने के प्रस्ताव दिए। जिनमें से एकता मार्केट नाम रखने पर सहमति होती नजर आ रही है। अंतिम निर्णय कमिश्नर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्शा गायब फिर भी बनाते रहे सीओडी पुल
कानपुर।
पीडब्लूडी एनएच और रेलवे की भारी लापरवाही से जीटी रोड पर निर्माणाधीन सीओडी क्रासिंग पुल अब तीन महीने और लटक गया है। नक्शा गायब होने के कारण दोनों विभाग मनमाने ढंग से पुल का निर्माण करते रहे और गलती की किसी को खबर तक नहीं लग सकी।

रेलवे अपने हिस्से का पुल तीन पिलर और पीडब्लूडी अपने हिस्से का निर्माण चार पिलर पर करता रहा। अब खुलासा होने पर हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने संयुक्त रूप से बनाया गया नक्शा तलब किया तो बताया कि गायब है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों के प्रमुखों को दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखने का फैसला लिया है।

सीडीओ पुल का डिजायन रेलवे और पीडब्लूडी ने संयुक्त रूप से तैयार किया था। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों विभाग नक्शा गायब होने की बात कह रहे हैं। गलत तरीके से निर्माण कार्य होने से अब यह पुल 31 मार्च के बजाय तीन माह और देरी से शुरू हो सकेगा। एक अतिरिक्त पिलर और तैयार कराना होगा।


उन्होंने बताया रामादेवी पुल का काम कार्यदायी संस्था गेमन इंडिया के पास बजट न होने के कारण समय से पूरा नहीं हो सकेगा। पहले जनवरी तक यह पुल निर्माण पूरा करने की बात कही थी। फिर फरवरी से भी ज्यादा समय लगने की बात कही जा रही है। पीडब्लूडी से कहा गया कि डामरीकरण का काम दूसरी कार्यदायी संस्था को दे दिया जाए।

गोविंदपुरी पुल भी समय से पूरा कराने को कहा गया है। रेलवे की एक टीम इस सिलसिले में आ रही है। अब डीएम इन तीनों पुलों का निरीक्षण मंगलवार को करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed