फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Star Bharat new serial pyar ke papad starcast in kanpur

शूटिंग में लगा कानपुर का मसाला और तैयार हो गए ‘प्यार के पापड़’, स्टार भारत का नया सीरियल 

Mon, 21 Jan 2019 08:05 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Jan 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Star Bharat new serial pyar ke papad starcast in kanpur
अमर उजाला पहुंचे सीरियल के कलाकार
शूटिंग में कानपुर का मसाला ऐसा लगा कि टीवी सीरियल ‘प्यार के पापड़’ की स्टारकास्ट कनपुरिया भाषा की मुरीद हो गई। सीरियल की कहानी ही कुछ ऐसी चटपटी है कि हर कोई इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएगा। ऐसा कहना है शो के प्रोड्यूसर अनिरुद्ध मदेसिया का। मूल रूप से कानपुर के यशोदा नगर निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि शो की कहानी कानपुर पर आधारित है, जिसमें यहां की रंगबाजी दिखाई गई है।
विज्ञापन


सोमवार को सीरियल के कलाकार अमर उजाला, कानपुर के दफ्तर पहुंचे। ओमकार का रोल निभा रहे अभिनेता आशय मिश्रा और शिविका का रोल निभा रहीं मुख्य अभिनेत्री स्वरा थिंगले ने यहां कुछ दिलचस्प किस्से भी साझा किए। नौ दिन तक शहर की कई लोकेशनों पर इस सीरियल की शूटिंग की गई। सीरियल की शूटिंग मुंबई और कानपुर में हो रही है। प्रोड्यूसर अनिरुद्ध ने बताया कि ‘प्यार के पापड़’ सीरियल की कहानी कानपुर परमट इलाके के एक परिवार की है। ओमकार बनारस से आकर कानपुर में बसी शिविका से प्यार करने लगता है।
विज्ञापन

फरवरी में स्टार भारत चैनल पर दिखाया जाएगा सीरियल

Star Bharat new serial pyar ke papad starcast in kanpur
सीरियल के प्रोड्यूसर अनिरुद्ध कहानी के बारे में जानकारी देते हुए
ओमकार अपनी प्रेमिका शिविका से भागकर शादी करने की बजाय प्रेम प्रसंग में बाधा बने अपने ससुर को मनाने की कोशिश करते हैं। अनिरुद्ध बताते हैं यह तो जग जाहिर है कि कानपुरवाले जिसका हाथ एक बार थाम लेते हैं, उसका हाथ जीवन पर थामे रखते हैं। इसमें भी वह समाज की लोक-लाज का पूरा ध्यान भी रखते हैं। सीरियल की कहानी दोनों की दिलचस्प प्रेम कहानी पर केंद्रित है। स्टार भारत चैनल पर फरवरी में सीरियल दिखाया जाएगा। 
 

कानपुर के बारे में खूब सुना था, यहां आकर शहर को समझाः स्वरा

Star Bharat new serial pyar ke papad starcast in kanpur
आशय और स्वरा
पुणे में जन्मीं एक्ट्रेस स्वरा थिंगले ने बीए हिंदी से पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद को कला के प्रति समर्पित कर दिया। स्वरा बताती हैं कि उनकी मराठी जुबान जरूर है लेकिन हिंदी में उनकी पकड़ बहुत अच्छी है। स्वरा ‘प्यार के पापड़’ सीरियल से पहले 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' और 'थोड़ा तुझा थोड़ा मजा' में भी काम कर चुकी हैं। स्वरा ने कहा कि उन्हें कानपुर के लोगों की बातचीत का तरीका बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कई कनपुरिया शब्दों को भी सीख लिया है जैसे-रंगबाजी, भोकाली, लल्लनटाप, कंटाप आदि। 
विज्ञापन

रोमांस विद कॉमेडी यानी प्यार के पापड़ः आशय

Star Bharat new serial pyar ke papad starcast in kanpur
आशय और स्वरा
बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी आशय मिश्रा एक्टर होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स प्लेयर भी हैं। सीरियल ‘प्यार के पापड़’ में वह ओमकार का किरदार निभा रहे हैं। आशय ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज टाइम से थिएटर कर रहे हैं। ऑडिशन पास करने के बाद उन्हें इस सीरियल में काम मिल गया। यह आशय का पहला सीरियल है। कानपुर से जुड़े अपने ताजा अनुभव साझा करते हुए आशय ने कहा, 'यहां आकर ऐसा कभी भी नहीं लगा कि किसी दूसरे शहर में हूं, शूटिंग के दौरान कानपुर के लोगों की हंसी-ठिठोली और प्यार ने मुझे अपना बना लिया।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed