फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stand becomes sliplane wheels do not move until vehicle is full intersections are full of rickshaws and autos

Kanpur Traffic: स्टैंड बनी स्लिपलेन…वाहन भरने तक नहीं हिलते पहिये, चौराहों पर रिक्शे-ऑटो की भरमार

Thu, 12 Dec 2024 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम के कारण जानने पहुंची अमर उजाला की टीम को स्लिप वे पर बस सवारी बिठाते मिलीं। वहीं, स्लिपलेन पर पूरे समय ऑटो, ई-रिक्शा और बस खड़ी रहती हैं।

विज्ञापन
Stand becomes sliplane wheels do not move until vehicle is full intersections are full of rickshaws and autos
kanpur traffic - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में चौराहों पर लगने वाले जाम के कारणों को तलाशते हुए अमर उजाला की टीम मंगलवार को नौबस्ता चौराहा पहुंची। चौराहे को जाम मुक्त रखने की कवायद में जुटे पुलिसकर्मियों की मेहनत पर बस, ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने पानी फेर दिया। आलम यह रहा कि चकेरी से चौराहे की ओर आकर गल्ला मंडी को जाने वाले वाहनों को स्लिपलेन होने के बावजूद जाम में फंसना पड़ा। स्लिपलेन पर खड़ी सीएनजी बस पूरी सवारियां भरने के बाद ही वहां से हिली। घंटों तक बस खड़ी होने के कारण चौराहे पर कई बार जाम लगा।

विज्ञापन

ऑटो, ई-रिक्शा के स्टैंड सा दिखा स्लिपलेन
स्लिप वे बनाने के पीछे मंशा थी कि चकेरी और एलीवेटेड मार्ग से आने वाले वाहनों को बिधनू, रमईपुर, घाटमपुर की ओर जाने के लिए ग्रीन सिग्नल का इंतजार न करना पड़े। हालांकि, ऐसा हो नहीं पा रहा है। स्लिपलेन पर पूरे समय ऑटो, ई-रिक्शा और बस खड़ी रहती हैं। कई बार तो सवारी के चक्कर में ये वाहन मुख्य सड़क तक आ जाते हैं। ऐसे में जो वाहन स्लिपलेन के बजाए मुख्य मार्ग से आते हैं। मुड़ते समय ऐसे वाहन जाम में फंस जाते हैं। स्लिपलेन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वाहनों का स्टैंड हो। चौराहे के चारों रास्ते पर फल, पान मसाला वालों के खोमचे खड़े होने के कारण भी कई बार जाम लग जाता है।

विज्ञापन

नौबस्ता में जाम न लग पाए इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। स्लिपलेन खाली करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। लेन पर गाड़ी खड़ी कर जाम लगाने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा।  -अर्चना सिंह, एडीसीपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed