{"_id":"68cb24196ce626e0a00bd3bf","slug":"stag-global-tsh-up-state-ranking-table-tennis-tournament-from-19th-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131430-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्टैग ग्लोबल-टीएसएच यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्टैग ग्लोबल-टीएसएच यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 से
विज्ञापन
जानकारी देते उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक साथ में अन्य सदस्य।
- फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन और द स्पोर्ट्स हब के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 सितंबर तक स्टैग ग्लोबल-टीएसएच यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट होगा। पुरुष वर्ग में कानपुर के सत्यम गिरी गुप्ता और महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी को प्रथम वरीयता दी गई है।
यह जानकारी बुधवार को आर्यनगर स्थित टीएसएच में हुई बैठक में यूपी टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि द स्पोर्ट्स हब में होने वाले इस टूर्नामेंट में साढ़े चार सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कानपुर के अद्वैत गुप्ता को तृतीय वरीयता मिली है। कुल छह वर्गों में कानपुर के खिलाड़ियों को वरीयता प्राप्त हुई है।
प्रतियोगिता के लिए कुल 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि तय है। टूर्नामेंट में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 वर्ग में कुल 12 इवेंट होंगे। 20 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवम पाल और अभिषेक सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
तीसरे दिन फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण होगा। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक श्रीराम और एमएलसी अरुण पाठक रहेंगे। मौके पर सचिव संजय टंडन, सुनील सिंह, टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अनुराग समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।