{"_id":"6883e2e42d4175460d0ba9f6","slug":"ssi-line-present-for-releasing-the-person-holding-stolen-jewellery-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1201974-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरी के गहने रखने वाले को छोड़ने पर एसएसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरी के गहने रखने वाले को छोड़ने पर एसएसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
कानपुर। चोरी के गहने रखने वाले आरोपी को थाने से छोड़ने पर कोहना थाने के एसएसआई सतीश चंद्र द्विवेदी लाइन हाजिर हो गए। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने की।
तिलकनगर निवासी पवन अग्रवाल के यहां दो लाख रुपये नकद और 15 लाख के जेवरात चोरी हो गए थे। उन्हें 15 जुलाई को घटना की जानकारी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे देखे तो उन्हें घर की केयरटेकर पर शक हुआ। उन्होंने कोहना थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी पांडुनगर निवासी रीता प्रजापति को हिरासत में ले लिया।
उससे पूछताछ की गई तो उसने एक अधिवक्ता का नाम लिया। पुलिस उसको पकड़ने पहुंची तो अधिवक्ता ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। पुलिस ने रीता प्रजापति से कुछ जेवरात और 1800 रुपये व कपड़े की गांठ बरामद कर उसे जेल भेज दिया। अधिवक्ता को हिरासत में लेकर फिर छोड़ दिया। उसको पकड़ने के लिए एसएसआई सतीश चंद्र द्विवेदी गए थे। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इस पर एसएसआई को शुक्रवार देर शाम लाइन हाजिर कर दिया गया। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि एसएसआई लाइन हाजिर हो गए हैं। उनके खिलाफ शिकायत की गई थी।