फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ssc mtm paper leak questions and answers whatsapp

SSC-MTM का पर्चा लीक मामला: व्हाट्सएप के जरिये प्रश्न और उत्तर परीक्षार्थियों तक पहुंचे

Mon, 15 May 2017 12:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 May 2017 12:17 AM IST
सार

-एसएससी चेयरमैन के व्हाट्सएप पर पहुंचा पेपर और आंसर शीट
-खालसा इंटर कॉलेज से हुआ वायरल, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
ssc mtm paper leak questions and answers whatsapp
डेमो

विस्तार

पटना के बाद अब कानपुर से भी स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पेपर आउट हो गए। रविवार को दूसरी पाली की परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर पेपर और उनके आंसर वायरल हो गए। एसएससी चेयरमैन को भी व्हाट्सएप पर पेपर और आंसर शीट भेजी गई। इस पर आनन फानन जांच कराई गई। फौरी जांच-पड़ताल में समाने आया कि पेपर खालसा इंटर कॉलेज, गोविंदनगर के कमरा नंबर-6 से वायरल हुआ था। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोविंदनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एडीएम फाइनेंस संजय चौहान का कहना है कि पेपर समाप्त होने से दस मिनट पहले ही किसी ने व्हाट्सएप के जरिये शरारत की है। एसएससी की ओर से भी देर शाम नोटिस जारी करके पेपर लीक मामले में सफाई दी गई। आयोग ने कहा कि एसएससी के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात उनके संज्ञान में आई है। अब तक कि जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी की पड़ताल बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आयोग ने एमटीएस के पेपर को पूर्व की तरफ जारी रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन


पहले चरण में भी पेपर लीक हुआ था 
रविवार को एसएससी एमटीएस की यह दूसरे चरण की परीक्षा थी। इसके पहले  30 अप्रैल को देशभर में पहले चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले ही पटना में पेपर आउट हो गया था। मामला सामने आने के बाद एसएससी ने 30 अप्रैल को पटना की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस पाली की परीक्षा फिर से 16 मई को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed