फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SS Club defeated National Youth by nine wickets.

Kanpur News: एसएस क्लब ने नेशनल यूथ को नौ विकेट से हराया

Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
SS Club defeated National Youth by nine wickets.
कानपुर। तृतीय स्व. पंडित शिव गोपाल द्विवेदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को एसएस क्लब ने नेशनल यूथ को नौ विकेट से हराया। केसीए से मान्यता प्राप्त स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित मैच मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल यूथ क्लब की टीम ने 34 ओवर में 170 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से दिव्यांशु पांडेय ने 48 और यशपाल ने 25 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में प्रांजल ने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं एसएस क्लब ने 27.3 ओवर में एक विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीता। टीम से सत्यम यादव ने 89 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली व आशुतोष ने 44 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में दिनेश चौहान ने एकमात्र विकेट लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए सत्यम यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले उद्घाटन बीपीएमजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंडित कृष्ण दत्त द्विवेदी ने किया। यह जानकारी टूर्नामेंट के सचिव नीरज वर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed