फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Squad reduction, only two enforcement teams will be active in the area

Kanpur News: स्क्वॉड में कटौती, क्षेत्र में सिर्फ दो प्रवर्तन दल रहेंगे सक्रिय

Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Squad reduction, only two enforcement teams will be active in the area
कानपुर देहात। वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन के व्यय को न्यूनतम करने के लिए रोडवेज ने प्रवर्तन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब क्षेत्र में सिर्फ दो प्रवर्तन दल सक्रिय रहेंगे। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत क्षेत्र में सिर्फ दो प्रवर्तन दल कार्य करेंगे। इनमें पहला मुख्यालय नियंत्रित प्रवर्तन दल होगा जबकि दूसरा क्षेत्रीय प्रवर्तन दल कार्य करेगा। इसके अलावा दलों में कार्यरत अतिरिक्त कार्मिक अब अपने मूल पद के अनुरूप कार्य करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हटाए गए कर्मचारियों से उनके मूल कार्य ही लिए जाएं। यातायात अधीक्षक, यातायात निरीक्षक एवं सहायक यातायात निरीक्षक को कार्यालय संबंधी दायित्व सौंपे जाएंगे जबकि यातायात अधीक्षक स्टेशन अधीक्षक के रूप में स्टेशन संबंधी कार्य भी देखेंगे। निगम ने प्रत्येक प्रवर्तन दल में केवल एक चालक की तैनाती अनिवार्य की है। साथ ही प्रबंध निदेशक ने स्क्वॉड में कटौती करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में सिर्फ दो प्रवर्तन दल संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बिना बॉडी वार्न कैमरा के किए गए निरीक्षण को अमान्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

........................
निगरानी व्यवस्था पर दिया गया जोर
एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक क्षेत्रीय प्रबंधक के अधीन केवल एक ही प्रवर्तन दल संचालित होगा और उसमें उत्कृष्ट कार्य, बेहतर छवि एवं अनुशासन वाले कर्मचारियों की ही तैनाती की जाएगी। इसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक की होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक स्वयं प्रवर्तन कार्यों की निगरानी और संचालन करेंगे। वहीं निगम के नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए औचक निरीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed