{"_id":"6154491c8ebc3e0def3d93ea","slug":"sputnik-v-vaccine-doses-came-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: खत्म हुआ इंतजार, कानपुर में भी आ गई रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: खत्म हुआ इंतजार, कानपुर में भी आ गई रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन, ये रही पूरी जानकारी
Wed, 29 Sep 2021 04:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:40 PM IST
सार
वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज महज 21 दिन के अंतर में यानी 22वें दिन लगवाई जा सकेगी। न्यू लीलामनी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड से सीधे वैक्सीन की 400 डोज भेजी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के लोग लंबे समय से रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी का इंतजार कर रहे थे। शहरवासियों का इंतजार अब खत्म हो गया। सिविल लाइंस स्थित न्यू लीलामनी हास्पिटल में स्पूतनिक वी वैक्सीन मंगलवार को पहुंच गई है। कंपनी ने पहली बार में वैक्सीन की 400 डोज भेजी हैं।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज महज 21 दिन के अंतर में यानी 22वें दिन लगवाई जा सकेगी। न्यू लीलामनी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड से सीधे वैक्सीन की 400 डोज भेजी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी ने एक व्यक्ति के लिए पहली और दूसरी डोज एक साथ ही भेजी है। इसलिए दोनों डोज का शुल्क भी एक साथ ही जमा कराया जाएगा। वैक्सीन की एक डोज 1145 रुपये में लगाई जाएगी। इस हिसाब से दोनों डोज के लिए 2290 रुपये जमा करने होंगे। डॉ. सरावगी ने बताया कि स्पूतनिक वी वैक्सीन आनलाइन बुकिंग कराकर भी लगवाई जा सकेगी।
विज्ञापन