फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SPs star campaigner's car met with an accident

Kannauj: सपा की स्टार प्रचारक की कार दुर्घटनाग्रस्त, मैनपुरी जाते हुए एक्सप्रेस-वे पर पलटी, गनर और चालक घायल

Sun, 20 Nov 2022 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 03:27 PM IST
सार

उपचुनाव में स्टार प्रचारक सपा विधायक की कार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। डिंपल यादव के लिए वोट मांगने जाते समय हादसा हुआ। इसमें विधायक बाल-बाल बच गईं। वहीं, हादसे गनर और चालक घायल हो गए।

विज्ञापन
SPs star campaigner's car met with an accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस कार से कौशांबी की सपा विधायक लखनऊ से प्रचार के लिए कार से मैनपुरी जा रही थीं। हादसे में चालक और सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद की विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक पूजा पाल पत्नी स्व. राजू पाल डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी जा रही थी। जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे 186 पचोर चौकी क्षेत्र में कंटेनर को ओवर टेक करते वक्त कार कंटेनर के पिछले भाग से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विधायक बाल-बाल बच गईं। वहीं, उनके दो गनर सौरभ और चालक मुकेश यादव घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर कप्तान कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी अरविंद कुमार, सीओ शिव कुमार और कोतवाल महेश वीर सिंह पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed