{"_id":"6379f47d0c9eb0653d09316b","slug":"sps-star-campaigner-s-car-met-with-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सपा की स्टार प्रचारक की कार दुर्घटनाग्रस्त, मैनपुरी जाते हुए एक्सप्रेस-वे पर पलटी, गनर और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सपा की स्टार प्रचारक की कार दुर्घटनाग्रस्त, मैनपुरी जाते हुए एक्सप्रेस-वे पर पलटी, गनर और चालक घायल
Sun, 20 Nov 2022 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 20 Nov 2022 03:27 PM IST
सार
उपचुनाव में स्टार प्रचारक सपा विधायक की कार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। डिंपल यादव के लिए वोट मांगने जाते समय हादसा हुआ। इसमें विधायक बाल-बाल बच गईं। वहीं, हादसे गनर और चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस कार से कौशांबी की सपा विधायक लखनऊ से प्रचार के लिए कार से मैनपुरी जा रही थीं। हादसे में चालक और सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद की विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक पूजा पाल पत्नी स्व. राजू पाल डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी जा रही थी। जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे 186 पचोर चौकी क्षेत्र में कंटेनर को ओवर टेक करते वक्त कार कंटेनर के पिछले भाग से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विधायक बाल-बाल बच गईं। वहीं, उनके दो गनर सौरभ और चालक मुकेश यादव घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर कप्तान कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी अरविंद कुमार, सीओ शिव कुमार और कोतवाल महेश वीर सिंह पहुंचे हैं।
विज्ञापन