फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sports minister chetan chauhan ruined my family said businessman

योगी सरकार के खेलमंत्री पर कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-‘मेरा परिवार बर्बाद कर दिया’

Sat, 17 Jun 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
sports minister chetan chauhan ruined my family said businessman
खेलमंत्री चेतन चौहान पर आरोप लगाने वाला कारोबारी संदीप (ब्लैक कुर्ते में)

बड़े कारोबारी शिवराज समूह के चेयरमैन संदीप शुक्ला ने अपनी पत्नी ऋचा शुक्ला से विवाद के मामले में ऋचा के मामा प्रदेश के खेलमंत्री चेतन चौहान पर आरोप लगाया है। कानपुर के शुक्लागंज में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मंत्री मामा ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया और साजिश के तहत उसे फंसा कर जेल भिजवाया। जल्द ही वह बंगलूरू की प्रापर्टी हड़पने के मामले में मंत्री व पत्नी सहित अन्य के खिलाफ  धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


30 अप्रैल 2015 को संदीप की पत्नी ऋचा ने थाना नजीराबाद कानपुर में पति समेत 8 लोगों के खिलाफ  जहर देकर जान से मारने के प्रयास व मारपीट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में संदीप कुछ समय तक जेल में रहा। छूटने के बाद शुक्रवार को अचानक उन्होंने निज निवास पर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि सारा खेल प्रापर्टी को लेकर किया गया और उन्हें फर्जी तरीके से फं साया गया, जिसमें चेतन चौहान की अहम भूमिका है। साथ ही बंगलूरू स्थित उनके बंगले को भी पत्नी की मदद से मंत्री ने कब्जा कर लिया है। वह जल्द ही बंगलूरू जाकर पत्नी और उसके मामा व अन्य के खिलाफ  धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि विवाह के 20 वर्ष हो गए, एक बेटा एक बेटी है जो सिडनी में पढ़ रहे हैं, लेकिन वह भी ऋचा के बहकावे में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed