तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुरेलाखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार यादव (35) पुत्र आशाराम किसान था। उसकी ससुराल संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनाखेड़ा में है। शनिवार शाम पांच बजे प्रमोद बाइक से मदनाखेड़ा जा रहा था। अतरौली-संडीला मार्ग पर पकरियाहार के निकट अतरौली की तरफ से आ रहा ट्रक प्रमोद को रौंदते हुए चला गया। हादसे में प्रमोद की सांसें थम गईं। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
सूचना पर संडीला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। 20 मिनट तक ग्रामीणों ने सड़क जाम रखी। पुलिस की ओर से ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव सीएचसी में रखवा दिया। प्रमोद की सास कुसुमा देवी रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचीं। प्रमोद के परिवार में पत्नी सीमा है।