{"_id":"6a0b384f9949b66e080eeb4f","slug":"speeding-pickup-runs-over-teenager-enraged-villagers-block-banda-sagar-highway-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-सागर मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-सागर मार्ग पर लगाया जाम
Mon, 18 May 2026 09:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 09:35 PM IST
सार
Fatehpur News: बेकाबू पिकअप से कुचलकर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बांदा-सागर मार्ग पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा-सागर मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। चालक भागने के चक्कर में करीब 800 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ललौली क्षेत्र निवासी अंकुश (8) अपनी मौसी के साथ घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम वाहन में फंस गया और चालक पिकअप लेकर भागता रहा। करीब 800 मीटर दूर तक घसीटने के बाद वाहन रुका, तब तक अंकुश की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही यमुना नदी में बारी रखने का काम कर रहे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मासूम की दर्दनाक मौत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक अंकुश अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में बड़ा भाई लवकुश (12) और एक बहन है। बेटे की मौत के बाद मां चम्पा का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता अफसर बेसुध हो गए। पिता की एक ही मांग थी कि आरोपी पिकअप चालक को तुरंत गिरफ्तार कर उनके हवाले किया जाए, तभी जाम खोला जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन