फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   special precation would be taken

कंटेनमेंट जोन में शिशुओं की होगी विशेष देखभाल

Mon, 27 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
special precation would be taken
उरई। कोरोना काल में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उनकी नियमित जांच के लिए खास प्रबंध किए हैं। अब कंटेनमेंट जोन के नवजात शिशुओं का गृह आधारित नवजात देखभाल (एचबीएनसी) फॉलोअप आशा कार्यकर्ता फोन के माध्यम से करेंगी। परिवार कल्याण महानिदेशक डा. मिथलेश चतुर्वेदी ने सीएमओ को पत्र भेजकर यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम) डा. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि फोन के मध्यम से फॉलोअप में आशा स्वयं कम वजन वाले बच्चों या समय से पूर्व जन्मे बच्चों या सिक न्यू बर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से डिस्चार्ज हुए बच्चों या घरेलू प्रसव को प्राथमिकता देते हुए सभी नवजात शिशुओं के परिवारों को परामर्श देंगी। वह ही शिशु के स्वास्थ्य, खतरे के लक्षण जैसे. सुस्ती, बेहोशी, छूने पर ठंडा, गर्म, स्तनपान आदि के बारे में पूछेंगी। यदि प्रसव अस्पताल में हुआ है तो जन्म के समय बच्चे के वजन के बारे में भी
विज्ञापन

पूछेंगी। इस दौरान वह मां व परिवार को प्रसव के बाद महिला व शिशु में होने वाले खतरे के लक्षणों के बारे में बताएंगी। इस बात का आंकलन करेंगी कि नवजात को किस चीज की जरूरत है। मां और परिवार को स्तनपान, कपड़े में लपेटकर कंगारू मदर केयर के बारे में सलाह देंगी। साथ ही में वह यह भी सलाह देंगी कि यदि नवजात में किसी तरह के खतरे के लक्षण दिखें तो वह आशा और ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनजर (बीसीपीएम) को सूचित करे। उन्होंने बताया कि नॉन कंटेनमेंट जोन में एचबीएनसी का गृह भ्रमण आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक दूरी रखते हुए किया जाएगा। इस दौरान वह मां और शिशु को नहीं छूएंगी। परिवारवालों से स्वच्छता का पालन करने पर भी जोर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed