फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special helmet made for Sikh soldiers

यूपी: सिख सैनिकों को गोलीबारी और रासायनिक हमलों से बचाएगा 'वीर हेलमेट', जानिए खासियत

Mon, 14 Mar 2022 11:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Mar 2022 11:54 AM IST
सार

एमकेयू के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि सिख सैनिकों के लिए बेहतर सुरक्षा की जरूरत महसूस करते हुए खास हेलमेट तैयार किया है। हमारे सिद्धांत एम्पॉवरिंग हीरोज के अनुरूप वीर हेलमेट की प्रणाली विकसित की गई है।

विज्ञापन
Special helmet made for Sikh soldiers
सिख नायकों को समर्पित वीप हेलमेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल के दौरान अपने उत्पादों के जरिये देश-दुनिया में निर्यात के मोर्चे पर नया मुकाम हासिल करने वाली कानपुर की कंपनी एमकेयू ने एक और उपलब्धि हासिल की है। पहली बार सिख सैनिकों के लिए खास हेलमेट तैयार किया है। सिख नायकों को समर्पित इस हेलमेट को ‘वीर’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन


ग्लोबल डिफेंस व होमलैंड सिक्योरिटी कंपनी एमकेयू की ओर से तैयार इस हेलमेट को सिख सैनिक आराम से अपने पटका के साथ पहन सकेंगे। इससे पहले एमकेयू रक्षा मंत्रालय के लिए 1.59 लाख बैलिस्टिक हेलमेट के लिए देश का सबसे बड़ा अनुबंध कर चुकी है।
विज्ञापन


वीर हेलमेट की खासियत है कि वह गोलियों और बम से निकलने वाले एक्सप्लोसिव और टुकड़ों से चौतरफा सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक अन्य सभी बैलिस्टिक हेलमेट की तरह वीर हेलमेट मॉडयूलर एक्सेसरी कनेक्टर सिस्टम (एमएसीएस) से युक्त है। यह अपनी तरह का पहला हेलमेट है, जिसमें आधुनिक लड़ाकू उपकरण जैसे नाइट विजन गॉगल्स, हेलमेंट पर सेंसर युक्त कैमरे और संचार प्रणाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका वजन भी कम है। इसके अलावा यह हेलमेट एंटी-फंगल, एंटी-एलर्जी, सभी मौसमरोधी, रासायनिक और लौ प्रतिरोधी है। एमकेयू के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि सिख सैनिकों के लिए बेहतर सुरक्षा की जरूरत महसूस करते हुए यह उत्पाद तैयार किया है।

हमारे सिद्धांत एम्पॉवरिंग हीरोज के अनुरूप वीर हेलमेट की प्रणाली विकसित की गई है। वहीं एमकेयू के प्रबंध निदेशक नीरज गुप्ता का कहना है कि यह हेलमेट सिख सैनिकों के जीवन को रक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed