फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special child psychiatry OPD will start in Hallet, counseling will also be done

Kanpur News: हैलट में शुरू होगी विशेष बाल मनोरोग ओपीडी, काउंसलिंग भी होगी

Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Special child psychiatry OPD will start in Hallet, counseling will also be done
कानपुर। हैलट के मनोरोग विभाग में विशेष बाल मनोरोग ओपीडी शुरू होगी। इसमें छोटे बच्चे से लेकर 16 साल की उम्र तक के बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बच्चों की काउंसलिंग की भी व्यवस्था रहेगी। बच्चे में ज्यादा क्रोध, अवसाद समेत विभिन्न मानसिक समस्याओं का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि विभाग के पुराने भवन का जीर्णोद्धार हो गया है। पांच-छह दिन के बाद भवन का लोकार्पण होगा। साथ ही तीन विशेषज्ञता वाली ओपीडी विभाग में शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


बाल मनोरोग के अलावा नशामुक्ति, जीरियाट्रिक ओपीडी चलेगी। नशामुक्ति वाली ओपीडी में तंबाकू, शराब आदि नशे की लत छुड़वाने के लिए इलाज किया जाएगा। जीरियाट्रिक ओपीडी में वृद्धजनों की मानसिक दिक्कतों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चौधरी ने बताया कि दो महीने में विभाग का नया भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें रोगियों की भर्ती की भी व्यवस्था है। इसमें 40 बेड रहेंगे। विभाग के लिए नया स्टाफ भी स्वीकृत हो गया है। विभाग को अत्याधुनिक उपकरण भी मिलेंगे। स्पेशियलिटी ओपीडी अभी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed