फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spark Club and South Gymkhana Register Wins

Kanpur News: स्पार्क क्लब और साउथ जिमखाना ने दर्ज की जीत

Thu, 07 May 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Spark Club and South Gymkhana Register Wins
कानपुर। नेशनल यूथ क्लब की प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को स्पार्क क्लब ने वाईएमसीसी को और साउथ जिमखाना ने भारत क्रिकेट क्लब को आठ-आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए पहले मैच में वाईएमसीसी की पूरी टीम 20 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। टीम से तुषार पाल ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। गेंदबाजी में स्पार्क क्लब से सत्यम ने चार, आयुष कुमार प्रजापति ने तीन विकेट लिए। वहीं स्पार्क क्लब ने 9.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच जीता। टीम से शेखर सुमन ने 39 व प्रिंस यादव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य अवस्थी ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सत्यम को चुना गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मैच भारत क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। टीम से युवराज सिंह ने 43, त्रिभुवन दीक्षित ने 31 रन बनाए तो गेंदबाजी में विकास शर्मा ने चार और अभिनव यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं साउथ जिमखाना की टीम ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। टीम से राहुल यादव ने 76, अभिनव यादव ने 34 रन बनाए तो गेंदबाजी में हर्ष राय ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed