{"_id":"59c543404f1c1b27688b5eba","slug":"sp-took-action-on-complaining-about-love-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी के बीच प्रेम संबंध, SP ने लिया बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी के बीच प्रेम संबंध, SP ने लिया बड़ा एक्शन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
महिला आरक्षी के पति ने ही की थी शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी के बीच प्रेम संबंध का मामला ऐसा तूल पकड़ा कि एसपी को एक्शन लेने तक की नौबत आ गई। प्रेम संबंधों की शिकायत पर शुक्रवार को इंटेलीजेंस विभाग के इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी पर गाज गिरी है। इलाहाबाद क्षेत्र के एसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। महिला आरक्षी का गोंडा तबादला किया गया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। महिला आरक्षी के पति ने ही डीजीपी व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी।
झांसी शहर में कोचिंग चलाने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस महानिदेशक व अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों को दो दिन पहले शिकायती पत्र भेजकर इंसपेक्टर व सरकारी आवास में रहने वाली अपनी आरक्षी पत्नी के बीच अनैतिक संबंधों का आरोप लगाया था। इस आपत्तिजनक सूचना की पुष्टि के लिए उसने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्रभारी ने पद का दुरुपयोग कर उसकी पत्नी से संबंध बना लिए। पीड़ित के मुताबिक 18 सितंबर को वह बिना बताए अपने भाई व पिता के साथ पुलिस कालोनी स्थित पत्नी के आवास पर पहुंचा तो रात करीब नौ बजे प्रभारी को आवास की ओर जाते देखा। उसने इसका वीडियो भी बनाया।
पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक के साथ ही यह पत्र अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, अपर पुलिस महानिदेशक कानून, डीआईजी अभिसूचना, डीआईजी बांदा, एसपी हमीरपुर, एसपी इलाहाबाद अभिसूचना को भेजकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिकायत को विशेष अभिसूचना इकाई इलाहाबाद क्षेत्र के एसपी रंजीत सिन्हा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि प्रभारी सुनील पटेल को निलंबित कर मुख्यालय संबद्ध किया गया है। महिला आरक्षी को गोंडा भेजा गया है।