फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP,police,SDM,DM,complain

समाधान दिवस

Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP,police,SDM,DM,complain
कुठौंद मे थाना दिवस डीएम एसपी को समस्या बताती वहिदा - फोटो : ORAI
कुठौंद/जालौन। थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। वहीं अधीनस्थों को निर्देंश दिए कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का शत प्रतिशत शीघ्र निस्तारण करें। जिससे शिकायत कर्ता को न्याय मिल सकें।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में कस्बा निवासी वहीदा ने डीएम, एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घर के आम रास्ते पर मोहल्ले के ही लोग कब्जा कर रहे है। विरोध करने पर परेशान करते है। महिला की शिकायत पर डीएम, एसपी ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। वहीं अन्य शिकायतों के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए कि उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उधर, जालौन में भी डीएम एसपी ने शिकायतें सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, कोंच/रामपुरा में कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित कुल चार शिकायतें फरियादियों द्वारा दर्ज कराईं गईं। जिनमें दो शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं। प्रभारी निरीक्षक ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर निर्देश दिए कि मौके पर जाकर समस्या की प्रकृति समझने के बाद गुणवत्ता पूर्ण समाधान करें। समाधान थाना दिवस में एसएसआई आनंद कुमार सिंह व उप निरीक्षकों समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामपुरा थाना परिसर में एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता में थाना दिवस का का आयोजन किया गया। राजस्व संबंधी दो शिकायतें आई। दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना दिवस में एसडीएम सालिकराम, थाना प्रभारी मूलचंद्र यादव, प्रदीप वर्मा, लेखपाल कुंवरसिंह, मंगलकांत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------
--------------
फोटो-22 देवी मां का आशीर्वाद लेते भक्त। संवाद
फोटो-21 शहर के हुल्की माता मंदिर में झालरों से हुई सजावट। संवाद
मंदिरों पंडालों में गूंजे मां चंद्रघंटा के जयकारे
जालौन। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को नगर में मां के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ के साथ ही घंटे-शंख की आवाज गूंजती रही।

नगर के प्राचीन देवी माता मंदिर, छोटी व बड़ी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, कामाक्षी माता, हुल्की छठी माता मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माता के मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। मां के मंदिरों में महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की भीड़ रही। जो हाथ में जल, रोली, फूल, फल व मिष्ठान की थाली लेकर पहुंची थी। शाम को मंदिर व देवी पंडाल के खुलते ही भक्त दीपक लेकर मां की आरती उतारने पहुंचे। नगर में स्थित मां के19 पंडालों में मां के गीत सुनाई देते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed